Bihar Breaking News Live: सम्राट सरकार में आग उगल रही बिहार पुलिस की बंदूकें! दो दिनों में दो एनकाउंटर से सुधरेगी कानून व्यवस्था? – Zee News

Bihar Breaking News: सम्राट चौधरी के सामने सबसे बड़ा चैलेंज प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुधारना है. इसके लिए अब प्रदेश में यूपी स्टाइल में ताबड़तोड़ एनकाउंटर की कार्रवाई देखने को मिल रही है. भागलपुर हत्याकांड के मास्टरमाइंट के बाद अब सीवान हत्याकांड के हत्यारे का भी एनकाउंटर हो गया है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार में सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही प्रदेश में योगी मॉडल पर पुलिसिया एक्शन शुरू हो गया है. यूपी स्टाइल में अब बिहार पुलिस की बंदूकें भी आग उगल रही हैं और एक के बाद एक अपराधियों का एनकाउंटर हो रहा है. प्रदेश में लगातार दूसरे दिन पुलिस ने एनकाउंटर में एक कुख्यात बदमाश को धर दबोचा है. जानकारी के मुताबिक, सीवान में बीजेपी नेता मनोज सिंह के रिश्तेदार की हत्या करने वाले अपराधी छोटू यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा. बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है. इससे पहले बिहार पुलिस ने EO कृष्ण भूषण हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया था.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: बिहार में आज कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से आज पूरे प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. पटना IMD ने आज पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और सुपौल जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह से बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल के अलावा पश्चिम चंपारण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है.
Bihar News Today Live Updates: बिहार में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भीषण तबाही
बिहार में 100 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर तबाही मचाई है. तूफानी हवाओं के कारण बड़े पेड़ उखड़े, घरों के टीन शेड उड़ गए और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. राजधानी पटना के दानापुर इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए. जिनमें दो लोगों की मौत हो गई.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News