Bihar News Today Live Updates: पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में परिजनों को CBI जांच पर भरोसा नहीं है. परिजनों ने हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करने की मांग उठाई है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सरकार से पूछा है कि ‘जंगलराज’ चिल्लाने वाले अब कहां हैं? बिहार सरकार ने केस को CBI को सौंपने का निर्णय लेकर फिर साबित कर दिया कि बिहार का प्रशासनिक ढांचा भ्रष्ट, अयोग्य, अदक्ष और अनप्रोफेशनल है.
Bihar News in Hindi LIVE: समस्तीपुर में वारिसनगर थाना इलाके में आग ने मचाई तबाही, आग लगने से घर जलकर खाक
समस्तीपुर : वारिसनगर थाना इलाके में आग ने मचाई तबाही…आग लगने से घर जलकर खाक #BiharNews pic.twitter.com/NPVGrn3bT4
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 31, 2026
Bihar News in Hindi LIVE: तेज प्रताप यादव पर मंत्री लखेंद्र पासवान का आरोप, सरकारी आवास का पंखा, कुर्सी , सोफा गायब करने का आरोप
पटना : तेज प्रताप यादव पर मंत्री लखेंद्र पासवान का आरोप…सरकारी आवास का पंखा, कुर्सी , सोफा गायब करने का आरोप #BiharNews pic.twitter.com/tcqljHVCts
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 31, 2026
Bihar News in Hindi LIVE: परिजनों को CBI जांच पर भरोसा नहीं
Patna NEET Student Death Case: पटना में NEET छात्रा की मौत मामला में परिजनों को CBI जांच पर भरोसा नहीं. परिजनों ने हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करने की मांग उठाई है. परिजनों ने कहा कि बिहार पुलिस साक्ष्यों को मिटाकर या कमजोर कर सीबीआई को ट्रांसफर करेगी, जिससे सच्चाई कभी सामने नहीं आ पाएगी.
Bihar News in Hindi LIVE: नीट छात्रा मौत मामले में मंत्री श्रेयसी सिंह की चुप्पी
Patna NEET Student Death Case: पटना में नीट छात्रा मौत मामले पर बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने इस सवाल को सुनकर कुछ भी बोलने से इनकार कर चुपचाप चली गई. मंत्री खेल से जुड़े कार्यक्रम में पहुंची थी. उन्होंने काफी देर तक अपना संबोधन दिया. मीडिया ने छात्रा की मौत मामले पर जैसे ही सवाल पूछा गया, वह चुप हो गई और बिना कुछ बोले थैंक यू बोल कर चली गई.
Bihar News in Hindi LIVE: चचेरे भाई ने अपने ही भाई को पीट-पीटकर मार डाला
Begusarai News: बेगूसराय से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मामूली जलावन लेने के विवाद में चचेरे भाई ने अपने ही भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
Bihar News in Hindi LIVE: समस्तीपुर में शॉर्ट शर्किट से लगी आग
Samastipur News: समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपूर वार्ड 9 से आ रही है, जहां देर शाम में बिजली की शॉर्ट शर्किट से एक घर में आग लग गई, देखते ही देखते आग इतनी भयावह हो गई कि जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग की लपटें पूरी घर को अपने आगोश में ले लिया और घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. अगले महीने लड़की की शादी होनी थी जिसकी तैयारी चल रही थी.
Bihar News in Hindi LIVE: औरंगाबाद में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक दवा व्यवसाई को मारी गोली
Aurangabad News: औरंगाबाद में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक दवा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के नावाडीह मोड़ के पास की है. घायल व्यवसाई को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. लेकिन जमुहार मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान नावाडीह निवासी 40 वर्षीय जुनैद के रूप में की गई है, जो महावीर स्थान के पास दवा की एक दुकान चलाता था. घटना के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है.
Bihar News in Hindi LIVE: पटना-NEET छात्रा मौत मामले में हो सकती है CBI की एंट्री… राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की CBI जांच की अनुशंसा
पटना-NEET छात्रा मौत मामले में हो सकती है CBI की एंट्री… राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की CBI जांच की अनुशंसा#BiharNews pic.twitter.com/74lOqn2oMc
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 31, 2026
Bihar News in Hindi LIVE: विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा की अंतिम महारानी को दी श्रद्धांजलि
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार देर शाम दरभंगा पहुंचे. उन्होंने रामबाग स्थित कुमार कपिलेश्वर सिंह के आवास जाकर दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह की छोटी पत्नी एवं दरभंगा की अंतिम महारानी कामसुंदरी साहिबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर कुमार कपिलेश्वर सिंह और कुमार राजेश्वर सिंह से मुलाकात के दौरान दरभंगा की विरासत और इतिहास पर चर्चा हुई. दोनों कुमारों ने दरभंगा महाराज की विरासत पर आधारित पुस्तक उपमुख्यमंत्री को भेंट की. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मिथिला की गौरवशाली विरासत को नमन करना उनका सौभाग्य है. विरासत के सम्मान के साथ जुड़ा विकास ही समाज को मजबूत आधार देता है.
Bihar News in Hindi LIVE: कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेक रहे- दिलीप जायसवाल
नीट छात्रा मौत मामले में अब सीएम नीतीश कुमार ने भारत सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है. इसे लेकर zee मीडिया से बातचीत में बिहार सरकार के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिस तरह से SIT का गठन किया गया, SIT ने अपना गहन जांच किया, CID ने भी सहयोग किया. कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं. छात्रा के परिजन ने भी सीबीआई जांच की मांग की, इस पर विचार करते हुए भारत सरकार से आग्रह किया गया है. बिहार सरकार चाहती है कि कानून के राज में अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.
Bihar News in Hindi LIVE: बिहार पुलिस पूरी तरह एक्सपोज- मृत्युंजय तिवारी
नीट छात्रा मौत मामले को लेकर सीएम नीतीश ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि मामले की जांच सीबीआई करें. इसे लेकर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इस मामले में बिहार पुलिस पूरी तरह एक्सपोज़ हो गई है. शुरू से इस मामले में लीपा-पोती का प्रयास किया जा रहा था.
Bihar News in Hindi LIVE: NEET छात्रा मौत मामले में CBI जांच की सिफारिश
सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी, ‘बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है. घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए.’
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है। घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) January 31, 2026
Bihar News in Hindi LIVE: जमुई में सरस्वती पूजा विसर्जन को लेकर झड़प, एक ही गुट के कई लोग आपस में भिड़े
जमुई : सरस्वती पूजा विसर्जन को लेकर झड़प…एक ही गुट के कई लोग आपस में भिड़े#BiharNews pic.twitter.com/EfJZ08WZ1z
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 31, 2026
Bihar News in Hindi LIVE: सीतामढ़ी में युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा सुलह नहीं करने पर किया हमला
सीतामढ़ी- युवक पर जानलेवा हमला…मुकदमा सुलह नहीं करने पर किया हमला
#BiharNews pic.twitter.com/MhA8VnZHBU
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 31, 2026
Bihar News in Hindi LIVE: सवाल! शहर-शहर बेटियों पर कहर, किधर है पुलिस की नजर, क्या पुलिस अपराधियों के सामने हो गई है बेअसर?
सवाल : शहर-शहर बेटियों पर कहर, किधर है पुलिस की नजर…क्या पुलिस अपराधियों के सामने हो गई है बेअसर #BiharNews #CrimeNews pic.twitter.com/u2LiyqKwC2
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 31, 2026
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.