—विज्ञापन—
Bihar Chunav 2025 Islampur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक इस्लामपुर सीट भी है, जो बिहार के नालंदा जिले में एक क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक इस्लामपुर से जीत मिल चुकी है?
विजयी उम्मीदवार
राकेश कुमार रौशन
पार्टी- RJD
68,088 वोट मिले
वोट लीड- 3,698
वोट शेयर- 41.65 फीसदी
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Rajgir (SC) Vidhan Sabha Seat: राजगीर में BJP को मिली 9 बार जीत, एक उम्मीदवार बना जनता की खास पसंद
रनर अप उम्मीदवार
चंद्र सेन प्रसाद
पार्टी- JDU
64,390 वोट मिले
वोट शेयर- 39.39 फीसदी
तीसरे नंबर के उम्मीदवार
नरेश प्रसाद सिंह
पार्टी- लोकजन शक्ति पार्टी (लोजपा)
8,597 वोट मिले
वोट शेयर- 5.26 फीसदी
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Biharsharif Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस ने 5 बार जीती बिहारशरीफ सीट, जीत के मामले में BJP की बराबरी कर रही ये पार्टी
इस सीट के 17 चुनावों में कई पार्टियों को जीत मिल चुकी है। कांग्रेस को 4 बार जीत मिली, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) को 3 बार जीत हासिल हुई है। यह JDU का गढ़ माना जाता है, क्योंकि यहां पर पार्टी ने लगातार 6 बार जीत हासिल की है। ये जीत 2000 से 2015 तक लगातार मिली है। 2020 में इस जीत के सिलसिले को तोड़ते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने जीत दर्ज की।
इस्लामपुर सीट के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,93,139 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 17.28 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 6.9 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,10,086 तक पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Asthawan Vidhan Sabha Seat: JDU का गढ़ बनी अस्थावां सीट, इस उम्मीदवार को मिली लगातार 5 बार जीत
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in