Bihar Chunav 2025 LIVE: BJP में ही रहेंगे पवन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद साफ हुई तस्वीर – News18 Hindi

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः  सोमवार को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. इसके साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तमाम गंभीर आरोपों के साथ उम्र में हेराफेरी का आरोप भी लगाया था. अब बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दानिश इकबाल ने जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह पर ही उम्र में हेराफेरी का आरोप लगाया है. दानिश इकबाल ने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा कि- सबूत के साथ – प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू, बिहार के सबसे बड़े उम्र चोर हैं. जब 2004 लोकसभा के चुनाव लड़े तब पप्पू 44 साल के थे. फिर 2009 में लोक सभा चुनाव में 57 साल के हो गए. मात्र 5 साल में 13 साल बढ़ गया अरे भाई कौन सा शिलाजीत लिए थे ?? और ये PK रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के सम्राट चौधरी को उम्र चोर बोल रहा है. और जब ये उम्र चोर बोल रहा था उसके बगल में उदय सिंह बैठा हुआ था. पहले तो इतना बड़ा उम्र घोटाला करने के लिए इलेक्शन कमीशन को उदय सिंह को जेल में डालना चाहिए. और पीके को बताना चाहिए क्यों अलग अलग बर्थ डेट बताया गया. उदय सिंह अपना कौन सा कांड बचाने के लिए ये सब किया था ??
विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात खत्म हुई. बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि- पवन सिंह बीजेपी में ही रहेंगे और विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगे. बीजेपी सूत्र के मुताबिक साथ रहकर सभी काम करेंगे. उपेंद्र कुशवाहा पवन सिंह मिलकर काम करेंगे. शाहाबाद और मगध के लिए बेहतर के लिए मिलकर काम करेंगे.
विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि- “रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष कितनी राजनीति करता है ये देखने वाला होगा. बार-बार हम कह रहे हैं कि इससे केंद्र सरकार को क्या लेना-देना है? अच्छा होगा तो चुनाव आयोग के सर, शिकायत होगी तो भी उनके सर. रिपोर्ट आने के बाद देखते हैं उसमें क्या रहता है.”
#WATCH पटना, बिहार: आज SIR के बाद बिहार के लिए मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष कितनी राजनीति करता है ये देखने वाला होगा। बार-बार हम कह रहे हैं कि इससे केंद्र सरकार को क्या लेना-देना है? अच्छा होगा तो चुनाव आयोग के सर,… pic.twitter.com/Q523TDHfsk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2025

विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः महाष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना सिटी के गायघाट पहुंचे. ऐतिहासिक शक्तिपीठ बड़ी पटना देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की, प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी. मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार दीपक कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉक्टर त्याग राजन एसएम, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा समेत जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे.
विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः प्रशांत किशोर के भ्रष्टाचार के आरोप सरकार के उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों पर लगाने पर चिराग पासवान ने कहा कि- यह लगातार आरोप लगा रहे हैं. मैं मानता हूं यह जांच का विषय है. दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी के एक मंत्री ने आप की सूची जारी की थी. जब सत्ता में आए तो उसे पर कार्रवाई नहीं की, जिन लोगों के ऊपर आरोप लगाए गए हैं. वह पूरी तरह से सक्षम हैं. अपने बारे में जवाब देने का जवाब देने पर दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.
विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज SIR की फाइनल रिपोर्ट आने को लेकर कहा कि- रिपोर्ट आने के बाद यह देखना होगा कौन कितनी राजनीति करता है. विपक्ष रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार को इससे क्या लेना देना है उस पर जो आरोप लगाया जा रहा है. तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा अति पिछड़ों को अपना वोट बैंक बताने पर चिराग पासवान ने कहा कि- आज के समय में जाति के आधार पर वोट मांगने की सोच नेता प्रतिपक्ष की हो सकती है. आज 21वीं सदी में होकर जाति की बात की जा रही है इसी सोच ने बिहार को बर्बाद किया है, राजद का M-Y वोट जातिवाद है. तेजस्वी यादव द्वारा बिहार सरकार पर आरोप लगाना बिहार सरकार के पास पैसा नहीं है खजाने में और योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं. इस पर चिराग पासवान ने कहा विपक्ष सरकार की योजनाओं से घबरा चुकी है महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार काम कर रही है. आप महिलाओं को बैठाकर घर में पैसा देने की बात कर रहे है बिहार सरकार परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोच पर काम कर रही है.
विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः भोजपुरी स्टार पवन सिंह की राजनीति में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है. आज सुबह 10 बजे वह उपेंद्र कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे. पवन सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतर सकते हैं. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा आज दोपहर बाद पटना लौटेंगे, उससे पहले दोनों नेताओं की इस मुलाकात को राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुए आई लव मोहम्मद का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है. राजद समर्थकों ने ‘आई लव लालू और तेजस्वी’ का पोस्टर लगाया.
विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः बिहार में आज अंतिम मतदाता सूची जारी होगी. जिसे दोपहर तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के पास जिले की सूची उपलब्ध रहेगी. सूची में 7.24 करोड़ से अधिक मतदाता के नाम शामिल होंगे. 16 लाख 58 हजार 886 लोगों के फॉर्म 6 भरा, 36 हजार 475 लोगों ने नाम जोड़ने के लिए दावा पेश किया गया. 2 लाख 17 हजार 49 मतदाताओं ने नाम हटाने के लिए आवेदन दिया. जिन लोगों के नाम नहीं शामिल अब भी नाम शामिल करा सकते हैं. फॉर्म 6 भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करा सकते हैं.
विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि- पूरा बिहार और देश जानता है की बिहार को किसी ने बर्बाद किया तो एक ही नाम वह है लालू प्रसाद, कांग्रेस और लालू जी ने 60 वर्षों तक देश को लूटने का काम किया.
विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अनफॉलो कर दिया है. अब तेज प्रताप प्रताप यादव का यह कदम चर्चा का विषय बन गया है. बता दें कि, बीते दिनों निकली बिहार अधिकार यात्रा में जब अखिलेश यादव बिहार पहुंचे, तो उन्होंने तेज प्रताप का कॉल रिसीव नहीं किया था. उसके बाद तेज प्रताप से मिले भी नहीं थे. इसी से नाराज हो कर तेज प्रताप ने उन्हें पहले कॉल पर ब्लॉक किया, उसके बाद अब एक्स पर भी अनफॉलो कर दिया है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News