Bihar CM News Live:
Bihar CM News Live: बिहार में नई सरकार गठन का समय नजदीक आ रहा है। नीतीश कुमार ने अपने अंतिम कैबिनेट की बैठक ली है। बिहार कैबिनेट मीटिंग खत्म होने के बाद राज्य सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। उन्होंने आभार व्यक्त किया, भावुक पल था। सभी ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। 20 साल तक उन्होंने काम किया। नीतीश कुमार ने जो आवाम के लिए किया है वो कोई नहीं कर सकता है… वे इस्तीफा देने जाएंगे, उन्होंने राज्यपाल से अनुमति ली है।
तमाम सियासी घटनाक्रम के बीच जदयू ने अपने विधानमंडल दल की बैठक को रद्द कर दिया है। आज एनडीए विधानमंडल दल की बैठक भी होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार के लिए बीजेपी के नए सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी। यानी बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात का फैसला इस बैठक में हो सकता है। बुधवार को नए सीएम अपने पद की शपथ ले सकते हैं।
Bihar CM News Live: नितिन नवीन और शिवराज पटना पहुंचे
Bihar CM News Live: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े स्पेशल विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, शाहनवाज हुसैन, सांसद राधा मोहन सिंह, संजय मयूख सहित कई सांसद और विधायक मौजूद हैं। उनका काफिला जल्द ही स्टेट हैंगर से बाहर निकलने वाला है।
Bihar CM News Live: बिहार के अगले मुख्यमंत्री रामजी होंगे- तेजप्रताप यादव
Bihar CM News Live: तेज प्रताप यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कहा कि भगवान जाने उनके मन में क्या चल रहा है। लोग कुर्सी पर बैठते हैं, वो कुर्सी छोड़कर जा रहे हैं। अगले मुख्यमंत्री रामजी होंगे।
Bihar CM News Live: JDU विधानमंडल दल की बैठक रद्द
Bihar CM News Live: बिहार में बढ़ी सियासी गतिविधियों के बीच अब कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि JDU ने अपने विधानमंडल दल की बैठक को रद्द कर दिया है। जदयू ने विधानमंडल दल के नेताओं से कहा गया है कि वो चार बजे बीजेपी विधानमंडल दल की होने वाली बैठक में जाएं।
Bihar CM News Live: नीतीश कुमार ने जो किया वो कोई नहीं कर सकता- रामकृपाल यादव
Bihar CM News Live: बिहार कैबिनेट मीटिंग खत्म होने के बाद राज्य सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, “आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। उन्होंने आभार व्यक्त किया, भावुक पल था। सभी ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। 20 साल तक उन्होंने काम किया। नीतीश कुमार ने जो आवाम के लिए किया है वो कोई नहीं कर सकता है… वे इस्तीफा देने जाएंगे, उन्होंने राज्यपाल से अनुमति ली है…”
Bihar CM News Live: नीतीश कुमार मार्गदर्शक रहेंगे- लखेंद्र पासवान
Bihar CM News Live: बिहार सराकर में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि बिहार के लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरोसा जताते हुए बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि समृद्ध और सशक्त बिहार बनाया है और आगे भी जो सरकार बनेगी उस सरकार में पूरी भूमिका और मार्गदर्शक के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्य करेंगे।
Bihar CM News Live: कैबिनेट बैठक के बाद आवास पर गए सीएम नीतीश
Bihar CM News Live: कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास पर गए। कैबिनेट की बैठक में क्या कुछ फैसला लिया गया है अभी इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बैठक के बाद कैबिनेट के मंत्रियों ने इतना जरुर कहा कि वहां मौजूद सभी लोग भावुक थे। करीब 30-40 मिनट तक यह बैठक चली और इस दौरान सीएम ने मंत्रियों से यह भी कहा कि वो इस्तीफा देने जा रहे हैं।
Bihar CM News Live: कैबिनेट के सभी मंत्री भावुक थे- रामकृपाल यादव
Bihar CM News Live: कैबिनेट की बैठक के बाद ब्रीफिंग को रद्द कर दिया गया है। बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि बैठक में सभी लोग भावुक थे। नीतीश कुमार का बॉडी लैंग्वेज सामान्य था। रामकृपाल यादव ने कहा कि बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि वो इस्तीफा देने के लिए लोकभवन जाएंगे।
Bihar CM News Live: नीतीश कैबिनेट की बैठक जारी
Bihar CM News Live: नीतीश कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक से पहले सीएम नीतीश ने बाबा साहब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
Bihar CM News Live: अंतिम कैबिनेट मीटिंग पर क्या बोले दीपक प्रकाश
Bihar CM News Live: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट मीटिंग पर बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, “जिस प्रकार से उन्होंने बिहार में आर्थिक और सामाजिक बदलाव को लीड किया है। बिहार में व्यापक स्तर पर बदलाव आया है। आगे भी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार में सरकार चलती रहेगी और राज्यसभा से भी मुख्यमंत्री बिहार के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे। बिहार से जुड़े जो भी मुद्दे हैं वो उठाते रहेंगे।”
Bihar CM News Live: बैठक कर समर्थन पत्र तैयार करेगी HAM
Bihar CM News Live: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हैं। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आज दोपहर 2 बजे HAM की एक अहम बैठक होगी। पार्टी के नेता संतोष सुमन ने बताया कि इस बैठक में समर्थन पत्र तैयार होगा। मीटिंग के बाद यह समर्थन पत्र’ NDA को सौंपा जाएगा।
Bihar CM News Live: पटना में बीजेपी की बैठक शुरू
Bihar CM News Live: बिहार में सियासी सरगर्मी के बीच पटना में बीजेपी की अहम बैठक शुरू हो चुकी है। बीएल संतोष, संजय सरावगी और ऋतु राज समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता इस बैठक में मौजूद हैं।
Bihar CM News Live: नीतीश के इस्तीफे से पहले राजभवन जाने वाली सड़कें सील
Bihar CM News Live: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा देने जाने से पहले पटना में राजभवन के चारों तरफ सड़क को सुरक्षा के बीच सील कर दिया गया है। मीडिया को भी जाने का परमिशन नहीं है।
Bihar CM News Live: बीएल संतोष पटना पहुंचे
Bihar CM News Live: बिहार में नई सरकार को लेकर सियासी हलचल के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष पटना पहुंच चुके हैं। बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका स्वागत किया है।
Bihar CM News Live: इस्तीफे से पहले साथ दिखे नीतीश और सम्राट
Bihar CM News Live:: नीतीश कुमार ने मंगलवार की सुबह पटना में स्थित संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ सम्राट चौधरी भी नजर आए। बताया जा रहा है कि इसके बाद कैबिनेट की अहम बैठक होगी और फिर नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा देंगे।
Bihar CM News Live: नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज
Bihar CM News Live: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पटना स्थित लोकभवन में अतिरिक्त कुर्सियां मंगवाई गई है। लोकभवन के आसपास सुरक्षा के भी बेहद ही कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Bihar CM News Live: बीजेपी कोटे से मुख्यमंत्री
Bihar CM News Live: बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब बीजेपी कोटे से अगला सीएम होगा। यह पहला मौका होगा जब बिहार में बीजेपी का अपना मुख्यमंत्री होगा। डिप्टी सीएम को लेकर चर्चा यह है कि डिप्टी सीएम का पद जनता दल (यूनाइटेड) को मिल सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बुधवार को सिर्फ तीन लोग ही शपथ लेंगे। इनमें मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी तथा निशांत कुमार और एक मंत्री विजय चौधरी शपथ ले सकते हैं।
Bihar CM News Live: 14 करोड़ लोगों के लिए भावुक पल – संजय झा
Bihar CM News Live: बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन के संबंध में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा “यह बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए एक भावुक पल है… हम हमेशा कहते हैं कि नीतीश जी के आने से पहले हमें बिहारी होने में शर्म आती थी, और उनके आने के बाद बिहार की इज्ज़त बची… निशांत कुमार पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। वह पार्टी में शामिल हो गए हैं और पार्टी ऑर्गनाइज़ेशन को मज़बूत कर रहे हैं। वह सभी से मिल रहे हैं, और उनका काम पूरी पार्टी को बहुत समझदारी से समझना और मिलकर सुझाव देना है।
भविष्य में उनका जो भी रोल होगा, चाहे पार्टी के अंदर हो या कहीं और, वह पार्टी के सदस्य तय करेंगे… जहां तक इस सरकार की बात है, जो भी मुख्यमंत्री होगा, जो भी सरकार बनेगी, वह नीतीश कुमार की होगी। यह सरकार अगले 25-30 साल और उससे भी आगे तक नीतीश कुमार के सपोर्ट और गाइडेंस में काम करेगी। उनका गाइडेंस हमेशा इस सरकार के साथ रहेगा। उनके सुझाव हमेशा इस सरकार के साथ रहेंगे…”
Bihar CM News Live: निशांत कुमार के पक्ष में लगे पोस्टर
Bihar CM News Live: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने वाला है। लेकिन उससे पहले सियासी हलचल तेज है। नीतीश कुमार के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें निशांत कुमार को अहम जिम्मेदारी देने की मांग की गई है। इस पोस्टर में लिखा गया है, ‘क्यूं करें हम, दूसरे पर विचार…जब लोकनाथ के तीर तरकश में मौजूद हैं। उनके अनुभवी सहयोगियों के साथ। युवा नेतृत्व निशांत कुमार। निशांत निश्चय। नीतीश जी का मिशन अधूरा…निशांत कुमार ही करेंगे पूरा।’
Bihar CM News Live: शाम में होगी NDA विधानमंडल दल की बैठक- संजय सरावगी
Bihar CM News Live: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “आज हमारे केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान पटना आ रहे हैं। दोपहर 3 बजे से भाजपा विधानमंडल दल की बैठक है जिसमें हम अपने नेता का चुनाव करेंगे। उसके बाद 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधानमंडल दल की बैठक है जिसमें नेता का चुनाव होगा।”
Bihar CM News Live: सीएम नीतीश के घर पहुंचे संजय झा
Bihar CM News Live: बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज है। इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पटना स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा पटना में वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ता जाएगा।
Bihar CM News Live: नीतीश कुमार दोपहर में दे सकते हैं इस्तीफा
Bihar CM News Live:पटना में मुख्यमंत्री आवास में आज पूरे दिन हलचल देखने को मिल सकता है। आज यहां अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ देर बाद यहां नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट की बैठक के बाद दोपहर 3 बजे के बाद नीतीश कुमार लोकभवन में जाकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
Bihar CM News Live: मैथली ठाकुर ने की नीतीश की तारीफ
Bihar CM News Live: बिहार के मुख्यमंत्री के घोषणा पर भाजपा विधायक मैथली ठाकुर ने कहा, “आज सब स्पष्ट हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं। आज हम बिहार में स्वतंत्रता से रह पा रहे हैं तो वो नीतीश कुमार के कारण है।”
Bihar BJP CM LIVE: नए सीएम विकास कार्यों को आगे ले जाएंगे : राधामोहन
Bihar BJP CM LIVE: पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि बिहार का जो भी अगला मुख्यमंत्री होगा, वह कुशल योग्य और प्रभावी व्यक्तित्व वाला होगा। नया मुख्यमंत्री बिहार के विकास कार्यों को और आगे ले जाएगा। राधामोहन सिंह ने पटना में सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जोड़ी बिहार को विकास के रास्ते पर ले आयी। जब, 2005 में एनडीए की सरकार बनी थी, तब राज्य का बुरा हाल था।
विकास का नामोनिशान नहीं था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की बेदाग छवि ने बिहार को बहुत कुछ दिया है। यह भी कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के सीएम थे, न की जदयू के। इसी प्रकार जो नया सीएम होगा, वह भी एनडीए का होगा, न की किसी खास पार्टी का।
Bihar CM News Live: क्या बोले रामकृपाल यादव
Bihar CM News Live: बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री(नीतीश कुमार) ने खुद यह निर्णय लिया है और वो राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं। उन्होंने तय किया है कि वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। आज NDA के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। आज हमारी भाजपा की बैठक है…”
Bihar BJP CM LIVE: नितिन नवीन और शिवराज चौहान साथ पहुंचेंगे पटना
Bihar BJP CM LIVE: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सुबह 11 बजे पटना आएंगे। उनके साथ कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे। पर्यवेक्षक बनाए गए चौहान की मौजूदगी में विधानमंडल दल के नेता का चुनाव होगा। पटना एयरपोर्ट पर बिहार भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। मंगलवार को ही राज्य के नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होना है।
पहली बार बिहार में मुख्यमंत्री भाजपा का होगा। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पटना में मौजूदगी महवत्पूर्ण होगी। नवीन 29 मार्च को बांकीपुर विधानसभा से इस्तीफे का पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को देकर पटना से रवाना हुए थे। इस तरह दो सप्ताह बाद नितिन नवीन पटना पहुंच रहे हैं।
Bihar CM News Live: बुधवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण
Bihar CM News Live: बुधवार को सुबह 11 बजे नई सरकार का लोकभवन में शपथ ग्रहण होगा। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत और कितने मंत्री शपथ लेंगे, यह तस्वीर मंगलवार को ही साफ होगी। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को लोकभवन सचिवालय और पटना जिला प्रशासन में तैयारियां तेज दिखीं। सुबह पटना के डीएम और एसएसपी लोकभवन गए। उन्होंने राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा से मुलाकात की। लोकभवन के पिछले हिस्से में बने हॉल (जर्मन हैंगर) का जायजा लिया। यहां अधिकतम एक हजार लोगों के बैठने की जगह है।
Bihar CM News Live: बिहार को मिलेगा नया सीएम
Bihar CM News Live: आज का दिन बिहार की सियासत में दो हिस्सों में बंटा होगा। पहला सत्र नीतीश कुमार की विदाई जबकि दूसरे सत्र में नये मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री के चयन को लेकर गहमागहमी रहेगी। भाजपा ने केन्द्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधानमंडल दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा केंद्रीय मंत्री चौहान की मौजूदगी में पार्टी अपने नेता का चयन करेगी। चयनित नाम पर एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में फैसला होगा और अगले 29-30 घंटे में बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।
Bihar CM News Live: जदयू दफ्तर से हटा ‘25 से 30 फिर से नीतीश’ वाला पोस्टर
Bihar CM News Live: सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे जदयू दफ्तर से बीते विधानसभा चुनाव का पोस्टर हटाया गया। इसमें नीतीश कुमार को लेकर की गयी घोषणाओं वाले पोस्टर भी शामिल थे। खासकर 25 से 30 फिर से नीतीश वाला पोस्टर। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना था कि चुनाव हो चुके थे, लिहाजा वे अप्रासंगिक हो चुके थे। कुछ नेताओं के अनुसार हवा चलने के कारण कई पोस्टर फट गए थे, इसीलिए उन्हें भी हटाना आवश्यक था। लगभग डेढ़ बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास से निकले और निर्माण कार्यों का जायजा लेने सारण पहुंचे। ढाई घंटे के बाद वे पटना वापस लौट गए। शाम को भी उनसे नेताओं का मिलना-जुलना हुआ।
Bihar BJP CM LIVE:चुनाव के समय किए वादे अब तक अधूरे : सहनी
Bihar BJP CM LIVE: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने सोमवार को भाजपा सहित एनडीए के दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए के नेताओं ने विधानभा चुनाव में कई वायदे किए थे, लेकिन आज तक वे पूरे नहीं हुए हैं। सत्ताधारी दल के लोग सरकार-सरकार खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नाम पर जनादेश मिला था, लेकिन अब भाजपा सत्ता में आने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।
अभी नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी नहीं दिया है, लेकिन जदयू कार्यालय से उनके नाम के कई पोस्टर हटाए जाने लगे। उन्होंने दावा किया अभी जो नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं, वे लोग भी कुछ दिनों में उनको भूल जाएंगे। उन्होंने दावा किया भाजपा की मंशा चुनाव के समय ही स्पष्ट थी। वह नहीं चाहती थी कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। लेकिन, विरोध के कारण वह ऐसा नहीं कर सकी। आज जब मौका मिला तो नीतीश कुमार को राज्यसभा भेज दिया गया।
Bihar BJP CM LIVE: जो भी सीएम बने, उनको जनादेश नहीं है: तेजस्वी
Bihar BJP CM LIVE: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में कुर्सी-कुर्सी का खेल चल रहा है। सरकार ही सरकार बना रही है। अब बिहार की सरकार रिमोट से चलेगी। जो भी सीएम बनेंगे, उनको जनता का जनादेश नहीं है। वे जनता के सीएम नहीं होंगे, क्योंकि एनडीए जिनके नाम पर चुनाव लड़ा था, उन्हें सत्ता से बेदखल किया जा रहा है।
सोमवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार जाते-जाते बिहार का खजाना खाली कर दिये। नेता विपक्ष ने बताया कि छात्र राजद का नाम बदलकर सोशलिस्ट स्टूडेंटस एसोसिएशन ऑफ इंडिया कर दिया गया है। इसका उद्देश्य शिक्षा, समानता और सशक्तीकरण की दिशा में छात्रों के बीच संगठन को विस्तार देना और छात्रों के हित में देशभर के विश्वविद्यालयों में छात्रों के मुद्दे पर संघर्ष और आंदोलन खड़ा करना है। मौके पर मंगनी लाल मंडल, अब्दुल बारी सिद्दिकी, प्रो. नवल किशोर यादव, अशोक सिंह, शक्ति सिंह आदि थे।
Bihar BJP CM LIVE: ‘नीतीश जी, आप महामानव हैं, बिहार आपके बिना अधूरा’
Bihar BJP CM LIVE: केंद्रीय मंत्री सह हम (से) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने से पहले भावुक प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने कहा कि आप महामानव हैं, बिहार आपके बिना अधूरा है। मुख्यमंत्री पद को छोड़ने का फैसला आपका अपना है, जिसपर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता। पर बिहार आज गमजदा है। हर बिहारी कह रहा है कि ‘वी विल मिस यू नीतीश जी’।
जीतन राम मांझी ने कहा कि सबको पता है कि आपका यह ख्वाब था कि आप देश के चारों सदनों के सदस्य रहें। पर आपके इस ख्वाब ने करोड़ों दिलों को रुला दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार ने कई मुख्यमंत्रियों को आते-जाते देखा है, पर शायद यह पहला मौका है जब नीतीश जी के मुख्यमंत्री पद की छोड़ने की बात को सुनकर ही करोड़ों लोगों के आंखों में आंसू भर आए हैं।
Bihar BJP CM LIVE: पटना में दिग्गजों का जुटान
Bihar BJP CM LIVE: पटना में 14 और 15 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा बिहार से केंद्रीय मंत्री और सभी दलों के विधायक मौजूद रहेंगे। वीआइपी मूवमेंट को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। आधा दर्जन मजिस्ट्रेट के साथ ही जगह- जगह पुलिस अफसरों और जवानों की प्रतिनयुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। खासकर आयकर गोलंबर से आर ब्लॉक, लोक भवन और मुख्यमंत्री आवास के पास वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती रहेगी।
Bihar BJP CM LIVE: शाम चार बजे एनडीए विधायकों की बैठक
Bihar BJP CM LIVE: एनडीए विधायकों को अगले तीन दिनों तक पटना में रहने का संदेश मिला है। इसके अलावा मंगलवार को चार बजे की बैठक को लेकर भी उन्हें सूचित किया गया है। इससे पहले जदयू विधायकों की एक अणे मार्ग में होने वाली बैठक अंतिम फैसले के पहले ही स्थगित हो गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play