Bihar Election 2025 Live: दूसरे चरण की वोटिंग में रिकॉर्ड बनाएगा बिहार! 3 बजे तक 60 फीसदी से ज्यादा मतदान – AajTak

Feedback
Bihar Phase 2 Polling Live: बिहार में टूटेंगे वोटिंग के सारे रिकॉर्ड?
आज शाम आएंगे Exit Polls
Bihar Phase 2 Polling Live: भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचा किसान
Bihar Phase 2 Polling Live: खाट पर वोट डालने पहुंचीं 110 साल की कालिया देवी
Bihar Phase 2 Polling Live: 105 साल की अमला खातून ने नवादा में किया मतदान
Bihar Phase 2 Polling Live: रोहतास के कोनकी गांव में वोट बहिष्कार
Bihar Phase 2 Polling Live: बिहार चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान
Bihar Phase 2 Polling Live: अश्विनी चौबे ने डाला वोट
Bihar Phase 2 Polling Live: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने किया मतदान
Bihar Phase 2 Polling Live: पश्चिमी चंपारण में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार
Bihar Phase 2 Polling Live: अररिया में बीजेपी-कांग्रेस के समर्थक भिड़े
प्रशांत किशोर ने रोहतास में डाला वोट
‘सुरक्षाकर्मी कर रहे पक्षपात’, पप्पू यादव ने वोट डालने के बाद लगाया आरोप
बिहार 9 बजे तक 14.55% वोटिंग
एलजेपीआर सांसद ने डाला वोट
‘पहले फेज से भी ज्यादा वोट कीजिए’, प्रशांत किशोर की अपील
‘पहले मतदान, फिर जलपान’, सीएम नीतीश ने की अपील
‘मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं’, पीएम मोदी की अपील
किशनगंज में मतदाताओं की लगी लंबी कतार
बिहार में मतदान शुरू
Bihar Phase 2 Voting News Live: दूसरे चरण में RJD और BJP के कई दलबदलू भी मैदान में
Bihar Phase 2 Polling Live: एनडीए के सहयोगियों HAM और RLM की सभी सीटों पर आज ही मतदान
Bihar Election 2025 Live: पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कटिहार से 5वीं बार आजमा रहे किस्मत
Bihar Phase 2 Voting News Live: दूसरे फेज में 101 सीटें जनरल, 19 एससी और 2 सीटें एसटी के लिए रिजर्व
Bihar Phase 2 Polling Live: दूसरे चरण में सीमांचल क्षेत्र की सीटों पर मतदान
Bihar Assembly Election 2025 Phase 2 Voting: नीतीश सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों की साख दांव पर
Bihar Election Phase 2 Voting Live: बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है. इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर रहे हैं. इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी शामिल हैं. बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें से 40,073 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं. कुल मतदाताओं में 1.75 करोड़ महिलाएं हैं. हिसुआ सीट (नवादा) में सबसे अधिक 3.67 लाख मतदाता हैं, जबकि लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, त्रिवेणीगंज, सुगौली और बनमखी में प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा (22-22) है. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 65% से अधिक पोलिंग दर्ज हुई थी.
दूसरे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज सहित नेपाल सीमा से सटे जिलों में मतदान होगा. सुरक्षित और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. दूसरे चरण में ज्यादातर सीटें सीमांचल क्षेत्र की हैं, जहां मुस्लिम आबादी अधिक है, जिससे यह चरण एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के लिए अहम बन गया है. एनडीए विपक्ष पर ‘घुसपैठियों को संरक्षण देने’ का आरोप लगा रहा है, जबकि विपक्ष अल्पसंख्यक मतदाताओं पर भरोसा कर रहा है. प्रमुख उम्मीदवारों में जेडीयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), भाजपा के प्रेमेंद्र कुमार (गया टाउन), रेनू देवी (बेतिया), नीरेज कुमार सिंह ‘बबलू’ (छातापुर), लेशी सिंह (धमदाहा), शीला मंडल (फुलपरस) और जमा खान (चैनपुर) शामिल हैं.
दूसरे चरण की वोटिंग में बिहार नया रिकॉर्ड बना सकता है. 3 बजे तक की वोटिंग में ही आंकड़ा 60 फ़ीसदी के ऊपर चला गया है. दरअसल, सन 2000 के विधानसभा चुनाव में 62.57 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं, 1998 के लोकसभा चुनाव में 64.6 फीसदी वोटिंग हुई थी. कुल मिलाकर देखें तो इस बिहार में सबसे अधिक वोटिंग का रिकॉर्ड 1998 के लोकसभा चुनाव का है. इस बार यह रिकॉर्ड भी खतरे में दिख रहा है.
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर एक बजे तक ही मतदान का आंकड़ा 47 फीसदी के पार पहुंच गया था. पहले फेज में भी 65 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी. ऐसे में मतदान के प्रति उत्साह देखकर अब चर्चा इस बात की शुरू हो गई है कि क्या बिहार में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड इस बार टूट जाएंगे? दरअसल, सन 2000 के विधानसभा चुनाव में 62.57 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं, 1998 के लोकसभा चुनाव में 64.6 फीसदी वोटिंग हुई थी. कुल मिलाकर देखें तो इस बिहार में सबसे अधिक वोटिंग का रिकॉर्ड 1998 के लोकसभा चुनाव का है. इस बार यह रिकॉर्ड भी खतरे में दिख रहा है.
यह भी पढ़ें: बिहार में फिर नीतीशे सरकार या तेजस्वी के हाथ कमान? आज शाम आएंगे Exit Polls
यह भी पढ़ें: बाइक या कार नहीं… भैंस पर सवार होकर वोट डालने निकला, बिहार के किसान का अनोखा अंदाज
कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरपुरा में 110 साल की कालिया देवी खाट पर वोट डालने पहुंचीं. अपने बेटों के सहारे वोट डालने पहुंचीं कालिया देवी ने कहा कि अब मेरे पैरों में ताकत नहीं रही, लेकिन लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होना उनका कर्तव्य है. अब चला नहीं जाता, लेकिन वोट देने आई हूं. कालिया देवी के पुत्र जयप्रकाश यादव ने कहा कि मां को घर से खटिया पर उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया, ताकि एक भी वोट बेकार न जाए. उन्होंने कहा कि वह बिहार में ऐसी सरकार चाहते हैं जो आम लोगों के जीवन में सुधार लाए.
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 105 साल की अमला खातून ने नवादा जिले में मतदान किया. वह सेंट जोसफ स्कूल में बने मतदान केंद्र पहुंचीं और अपने मताधिकार का उपयोग किया. 
रोहतास जिले की चेनारी विधानसभा सीट के कोनकी गांव में बूथ नंबर 204 पर एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा. कोनकी गांव के ग्रामीण पंचायत भवन नहीं बनाए जाने से नाराज हैं. यह मतदान केंद्र शिवसागर के मध्य विद्यालय कोनकी में है. यह बूथ मध्य विद्यालय कोनकी में बनाया गया है. बताया जाता है कि इस गांव में पंचायत भवन बनने वाला था, लेकिन इसे दूसरे गांव में बना दिया गया. इसको लेकर ग्रामीण नाराज हो गए. ग्रामीणों ने कई बार इसे लेकर अधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इससे नाराज ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का ऐलान किया था.
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है. दोपहर एक बजे तक ही मतदान का आंकड़ा 47 फीसदी के पार पहुंच चुका है. एक बजे तक 47.62% वोटिंग हुई है. पहले चरण में एक बजे तक 42.31% मतदान हुआ था.
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भागलपुर में अपना वोट डाला.
#WATCH | Bhagalpur | #BiharElection2025 | BJP leader Ashwini Kumar Choubey says, “I want to appeal to all the people of Bihar that this is a great festival of democracy, celebrate this great festival with great joy. From the morning, people have been standing in queues… I feel… pic.twitter.com/UODic5JqNG
 
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम भी दूसरे चरण में वोट डालने अपने पोलिंग बूथ पहुंचे. राजेश राम ने मतदान किया.
#WATCH | #BiharElection2025 | Kutumba: After casting his vote, Bihar Congress president Rajesh Ram says, “…INDIA Alliance’s body language has changed. Voters’ body language has also changed. It shows that it’s time to bid goodbye to the Government which ruled for 20 years.… pic.twitter.com/JLvzG7Axhc
 
पश्चिमी चंपारण के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के गोबरहिया दोन गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है. दो हफ्ते पहले ही ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का ऐलान कर दिया था. प्रशासन को उम्मीद थी कि वोटिंग के दिन तक ग्रामीण मान जाएंगे. खुद गृह मंत्री अमित शाह ने भी कुछ ग्रामीणों से बात की थी. अमित शाह ने ग्रामीणों को उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन ग्रामीण वोटिंग के दिन भी अपनी बात पर अड़े रहे. मतदान कर्मी पोलिंग कराने के लिए तैयार बैठे रहे, लेकिन एक भी ग्रामीण मतदान करने नहीं पहुंचा. ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 78 वर्षों बाद भी इलाके में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं. बारिश के मौसम में चार महीने तक यह इलाका पूरी तरह से कट जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग गोद में ही दम तोड़ देते हैं. हम चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते हैं. आज भी बीमार को ले जाने के लिए चारपाई का सहारा लेना पड़ता है. इसके लिए हमने सबको पत्र भी लिखा. जब चुनाव आता है तो सभी दलों के नेता आते हैं, आश्वासन देकर हमारा वोट लेकर चले जाते हैं. जब हमको वोट देने का अधिकार मिला है, तो हमको वोट वहिष्कार करने का भी अधिकार है.
(इनपुटः गिरींद्र पाण्डेय)
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 11 बजे तक 31.38 फीसदी वोटिंग हुई है. पहले फेज में 11 बजे तक 27.65 फीसदी मतदान हुआ था.
अररिया के फारबिसगंज में बीजेपी और कांग्रेस के समर्थक भिड़ गए. हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों को बलप्रयोग करना पड़ा.घटना फारबिसगंज कॉलेज के बूथ संख्या 198 की है. कांग्रेस समर्थकों का आरोप है कि बीजेपी विधायक और एनडीए के उम्मीदवार ने यह आह्वान किया कि कांग्रेस के वोटर को पटक-पटक कर मारो. इस आह्वान के बाद आपे से बाहर हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा शुरू कर दिया. करीब आधे घंटे तक हंगामे के बाद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह हालात पर काबू पाया. इसे लेकर एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा है कि मामले को शांत करा लिया गया है. लाठी चार्ज जैसी कोई बात नहीं है.
 
#WATCH | Bihar: A scuffle broke out between Congress and BJP supporters at a polling booth in Araria today, during voting for the second and final phase of #BiharElection2025. Visuals from the spot.

Congress supporters alleged that BJP supporters called for beating up Congress… pic.twitter.com/kn2zAUT93n
 
चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया. प्रशांत किशोर ने कोनार गांव के पोलिंग बूथ पर वोट किया.
#WATCH | Konar, Sasaram | Jan Suraaj founder Prashant Kishor says, “There is no slow voting happening. The voters of Bihar have shown that, post-independence, the maximum voting took place in the state in the first phase of this election. I believe voter turnout will exceed 65%… pic.twitter.com/V3zi6lU9Zz
 
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मध्य विद्यालय पूर्णिया कोर्ट बूथ संख्या 127 पर पहुंचकर मतदान किया. मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए हर व्यक्ति मतदान करे. पप्पू यादव ने अर्धसैनिक बलों पर पक्षपात के आरोप लगाए और कहा कि यह सही नहीं है. हमने इसे लेकर जिलाधिकारी से बात की है. उन्होंने चुनाव में नकली करेंसी के उपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के दफ्तर में बैठकर चुनाव करा रहा है.पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मध्य विद्यालय पूर्णिया कोर्ट बूथ संख्या 127 पर पहुंचकर मतदान किया. मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए हर व्यक्ति मतदान करे. पप्पू यादव ने अर्धसैनिक बलों पर पक्षपात के आरोप लगाए और कहा कि यह सही नहीं है. हमने इसे लेकर जिलाधिकारी से बात की है. उन्होंने चुनाव में नकली करेंसी के उपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के दफ्तर में बैठकर चुनाव करा रहा है.
बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में भी सुबह-सुबह मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग हुई है. यह पहले फेज में सुबह 9 बजे तक हुए मतदान से अधिक है. बिहार चुनाव के पहले चरण में 9 बजे तक 13.13% मतदान हुआ था.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे. चिराग पासवान की पार्टी के सांसद राजेश वर्मा ने परिवार के साथ मतदान किया.
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपील की है कि पहले चरण से भी ज्यादा वोट कीजिए. व्यवस्था परिवर्तन कीजिए. उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर कहा है कि चुनाव के समय में ऐसी बातें हो रही हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, उचित कार्रवाई होनी चाहिए. 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है. आज बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बिहार चुनाव के दूसरे चरण में भारी मतदान की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं. पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.
बिहार के किशनगंज में मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. किशनगंज में बड़ी तादाद में महिलाएं भी पोलिंग बूथ पर कतार में खड़े होकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं.
बिहार के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. इस फेज में 45,399 मतदान केंद्रों पर 3 करोड़ 70 लाख मतदाता 1302 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार (कुटुंबा) अपने आरक्षित सीट को दोबारा जीतने की कोशिश में हैं. कई दलबदलू भी मैदान में हैं— जैसे मोहनिया से संगीता कुमारी (पहले आरजेडी, अब भाजपा), नवादा की विधवा देवी (अब जेडीयू) और मुरारी गौतम (अब लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास). बांका के सांसद के बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन इस बार आरजेडी टिकट पर बेलहर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
एनडीए की सहयोगी हम (हितनुस्तानी आवाम मोर्चा) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के लिए यह चरण परीक्षा की घड़ी है. हम की सभी छह सीटों पर इसी चरण में मतदान होगा, जिनमें से चार (इमामगंज, बाराचट्टी, टेकारी और सिकंदरा) पर पार्टी के मौजूदा विधायक मैदान में हैं. वहीं, आरएलएम के उम्मीदवारों में उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता (सासाराम) और उनके सहयोगी माधव आनंद (मधुबनी) शामिल हैं.
पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद कटिहार से लगातार 5वीं बार किस्मत आजमा रहे हैं. कटिहार जिले की बलरामपुर और कदवा सीटों पर सीपीआई(एमएल) लिबरेशन के महबूब आलम और कांग्रेस के शकील अहमद खान लगातार तीसरी जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं.
बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में मिथिलांचल से लेकर सीमांचल तो चंपारण बेल्ट से शाहाबाद-मगध क्षेत्र की सीटें शामिल हैं. इस फेज़ की 122 सीटों में 101 सीटें जनरल तो 19 अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.
दूसरे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज सहित नेपाल सीमा से सटे जिलों में मतदान होगा. सुरक्षित और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. दूसरे चरण में ज्यादातर सीटें सीमांचल क्षेत्र की हैं, जहां मुस्लिम आबादी अधिक है, जिससे यह चरण एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के लिए अहम बन गया है.
दूसरे चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों की साख भी दांव पर है. बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्र में हैं. कुल मतदाताओं में 1.75 करोड़ महिलाएं हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान होगा. दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News