Bihar Exit Poll Result 2025 Live: बिहार के 9 Exit Polls में NDA को बंपर बहुमत, पढ़ें- किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान – AajTak

Feedback
नीतीश कुमार ही रहेंगे सीएम: JDU
Bihar Exit Poll Result update: सभी एग्जिट पोल में एनडीए की बंपर वापसी
Bihar Election Exit Poll Result: P-MARQ के एग्जिट पोल में भी एनडीए को स्पष्ट बहुमत
डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार
Bihar Exit Poll Result live: Peoples Pulse के सर्वे में भी एनडीए को बहुमत
Bihar Exit Poll Result 2025: चाणक्य STRATEGIES पोल में NDA की सरकार
Bihar Exit Poll Result live: चौथे एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार
पोल्स ऑफ पोल्स में भी एनडीए की बंपर जीत
Bihar Exit Poll Result 2025: पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार
Bihar Exit Poll 2025: जेवीसी पोल में भी एनडीए को बंपर बढ़त
MATRIZE-आईएएनएस के एग्जिट पोल में एनडीए की बंपर वापसी
Bihar Exit Poll Result update: बस कुछ ही देर में आने लगेंगे एग्जिट पोल के नतीजे
Bihar Exit Poll Result 2025:एनडीए बनाम महागठबंधन और जुनसुराज के बीच है मुकाबला
Bihar Exit Poll 2025: वोटिंग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Bihar Exit Poll 2025: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड तोड़ मतदान
Bihar Exit Poll 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग भी खत्म हो गई है. राज्य की रिकॉर्डतोड़ वोटिंग से साफ है कि जनता ने किसी एक खेमे को सत्ता की बागडोर सौंपने का फैसला कर लिया है. अब तमाम टीवी चैनल और एजेंसियां ने अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं.
 MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल सबसे पहले सामने आया जिसमें NDA को 147-167 तथा महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा 8 और एग्जिट पोल आए हैं और सभी में एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है. हालांकि, असली तस्वीर 14 नवंबर को मतगणना के दिन ही साफ होगी, जब वोटों की गिनती के बाद नतीजे आधिकारिक रूप से सामने आएंगे.
इस बार बिहार में मतदान दो चरणों में हुआ. पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को. अब सभी की निगाहें शाम कुछ देर बाद जारी होने वाले वाले एग्जिट पोल्स पर टिकी हैं, जो यह इशारा देंगे कि बिहार का जनादेश किस ओर झुक सकता है. आप यहां aajtak.in पर एग्जिट पोल्स के सटीक आंकड़े देख सकते हैं.

JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, “ये चुनाव लालू यादव के कुशासन और नीतीश कुमार के सुशासन के बीच था। कभी वे(RJD) वोट चोरी की बात करते रहे, कभी EVM की, ये उनकी हताशा थी… हम दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे. नीतीश कुमार ही CM का चेहरा थे, हैं और रहेंगे.”
अभी तक आए एग्जिट पोल के नतीजे इस प्रकार हैं- 
न्यूज चैनल/एजेंसी
एनडीए
महागठबंधन
अन्य
P-MARQ
142-162
80-98
1-7
दैनिक भास्कर
145-160
73-91
5-10
डीवी रिसर्च
137-152
83-98
2-6
Peoples Pulse
133-159
75-101
2-15
चाणक्य STRATEGIES
130-138
100-108
3-5
POLSTRAT
133-148
87-102
3-5
पीपल्स इंसाइट
133-148
87-102
3-8
जेवीसी पोल
135-150
88-103
3-6
MATRIZE-आईएएनएस
147-167
70-90
2-10
 
 
P-MARQ के एग्जिट पोल में में भी एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिलता दिख रहा है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 142-162 सीटें, महागठबंधन को 80-98 सीटें तथा प्रशांत किशोर की जन सुराज को 1-4 और अन्य के खाते में 0-3 सीटें जाने का अनुमान है.

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भी एनडीए को शानदार बहुमत मिलता दिख रहा है. इसमें एनडीए को 145-160 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं महागठबंधन को 73-91 तथा अन्य को 5-10 सीटें मिलने का अनुमान है. इस पोल के मुताबिक, बीजेपी को 72-82 सीटें, जेडीयू को 59-68 सीटें, एलजेपी को 4-5 सीटें और हम को 5-5 सीटें मिलने का अनुमान है.वहीं महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी को 51-63, कांग्रेस को 12-15, सीपीआईएमल को 6-9, वीआईपी को 0, सीपीआई को 2, सीपीएम को 1 आईआईपी को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है.

डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में भी एनडीए स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करता दिख रहा है. एनडीए को 137-152 सीटें, महागठबंधन को 83-98, जनसुराज को 2-4 तथा ओवैसी की पार्टी को 0-2 सीटें मिलती दिख रही हैं.

Peoples Pulse के एग्जिट पोल्स में भी एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. एस एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 133-159 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं महागठबंधन को 75-101 तथा जेएसपी को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में 2-8 सीटें जा सकती हैं.

बिहार चुनाव को लेकर पांचवा एग्जिट पोल भी सामने आ आया है जिसमें एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलती दिख रही है. 

बिहार चुनाव को लेकर चौथा एग्जिट पोल POLSTRAT का आया है और इसमें भी एनडीए की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनती दिख रही है. POLSTRAT के अनुसार एनडीए को 133-148 सीट, महागठबंधन को 87-102 और अन्य को 3-5 सीट मिल सकती हैं. वहीं पार्टीवार बात करें तो बीजेपी को 68-72 और जदयू को 55-60 सीट, लोजपा (आर) 9-12, हम 1-2 और आरएलम को 0-2 सीट हासिल कर सकती है.
पोल्स ऑफ पोल्स (3 एगिज्ट पोल्स) की बात करें तो एनडीए जबरदस्त वापसी करते हुए 138-155 सीटें हासिल कर सकता है. वहीं महागठबंधन को 82-98, जनसुराज को 0-2 था अन्य के खाते में 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है.

पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं. जनसुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है.

वहीं जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है. जिसमें एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है.

MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल सामने आ गया है जिसमें एनडीए को 48 फीसदी महागठबंधन को 37 फीसदी तथा अन्य के खाते में 15 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं. यानि एनडीए को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है. NDA को 147-167 तथा महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है.
बिहार के दूसरे चरण की 122 सीटों में एनडीए में सबसे ज़्यादा बीजेपी 53 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जबकि जेडीयू 44 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. वहीं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी कोटे की सभी 6 सीटों पर चुनाव लड़े. चिराग पासवान ने इस चरण में 15 उम्मीदवार उतारे थे.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान पूरा हो चुका है. अब से कुछ ही देर में एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. दोनों चरणों में जिस तरह की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई है उससे साफ है कि मतदाता किसी एक गठबंधन को सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं.

बिहार में इस बार मुख्य मुकाबाला नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के बीच है. वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में जुटी हुई है. राज्य में कुल 243 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 122 है.
बिहार चुनाव में इस बार वोटिंग के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं. शाम पांच बजे तक 67.14 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. 2000 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान 62.57 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं, 1998 के लोकसभा चुनाव में 64.6 फीसदी वोटिंग हुई थी जो राज्य में सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड है. यानिए इस बार यह रिकॉर्ड टूट गया है.

बिहार चुनाव के पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान के बाद दूसरे चरण में भी जमकर वोटिंग हो रही है. 3 बजे तक की वोटिंग में ही आंकड़ा 60 फ़ीसदी के ऊपर चला गया है. यानि इस बार भी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त होने के अनुमान है. बड़ी संख्या में लोग वोट करने घर से निकले हैं .

Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News