Bihar MLC Election LIVE: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज, 5 लाख से अधिक वोटर – Hindustan

Bihar MLC Election LIVE: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज शुक्रवार को मतदान है। संबंधित क्षेत्रों के 933 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। कुल मिलाकर 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला पांच लाख से अधिक मतदाता करेंगे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच सीधी टकराव के कारण चुनाव सबसे रोचक बन गया है जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों के कर्मियों को आकस्मिक अवकाश दिया गया है।
विधान परिषद चुनाव 2026 में 5 लाख 32 हजार 847 मतदाता आठों सीट पर उम्मीदवारों की जीत-हार तय करने वाले हैं। आठ में से चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 4,92,594 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 3,55,522 पुरुष, 1,37,038 महिला एवं 34 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। कोसी स्नातक सीट के लिए 1,34,072, तिरहुत के लिए 1,43,988, दरभंगा के लिए 1,26,951 एवं पटना के लिए 87,583 मतदाता हैं। वहीं, चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों पर कुल 40,253 मतदाता उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। इनमें 30,677 पुरुष, 9573 महिला एवं 3 थर्ड जेंडर हैं। इसके तहत तिरहुत सीट के लिए 8760, दरभंगा सीट के लिए 9026, पटना सीट के लिए 11,719 एवं सारण सीट के लिए 10,748, मतदाता हैं।

जहां तक उम्मीदवारों का सवाल है तो दरभंगा ग्रेजुएट सीट पर उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक है। यहां से 40 कैंडिटेड अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस सीट पर एनडीए से बीजेपी, राजद, कांग्रेस, जन सुराज ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।
विधान परिषद की आठ सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए सभी बूथों पर मतदान कर्मी पहुंच गए हैं। आठ बजे से मतदान शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं।
एमएलसी चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं की जा सके। पटना में 42 उड़न दस्ता और 17 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है।
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। कुल मिलाकर 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News