Bihar MLC Election Result LIVE: बिहार विधान परिषद चुनाव रिजल्ट का पहला रुझान, तिरहुत सीट पर नरेंद्र सिंह आगे – Jagran

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतगणना जारी है, जिसमें 150 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इस लाइव ब्लॉग में पल-पल की अपडेट दी जा रही है। 
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में MLC Election 2026 के रिजल्ट आने वाले हैं। इसी के साथ बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 150 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। 

इस रिजल्ट से मोकामा विधायक अनंत सिंह की प्रतिष्ठा भी जुड़ी है, क्योंकि पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह का विरोध करने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था।  
दैनिक जागरण के इस लाइव ब्लॉग में हम Bihar MLC Election Result 2026  की पल-पल की अपडेट दे रहे हैं, तो बने रहें हमारे साथ।
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में मतपत्रों के बंडल तैयार करने और उनकी छंटाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रथम वरीयता के मतों की गिनती शुरू कर दी गई है। मतगणना केंद्र पर तैनात कर्मी मतपत्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत छांटने में जुटे हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला सामने आने की प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है।
बिहार विधान परिषद चुनाव का पहला रुझान आ गया है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं।
प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती का परिणाम
डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा: 1877
डॉ. संजय कुमार सिंह, सीपीआई: 1712
भूषण झा, निर्दलीय: 1545
श्याम नंदन राय, जनसुराज: 1325
 
बिहार में MLC Election 2026 के लिए जारी वोटों की गिनती के बीच सोशल मीडिया पर नीरज कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पटना स्नातक सीट से जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के अभी से ही जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका एक समर्थक शंखनाद करते हुए नजर आ रहा है।
केंद्र के बाहर पोल्ड मतपेटिका संग्रह पंजी लेकर बाहर जा रहे कर्मचारी को राजद समर्थकों ने रोका। यह फाइलों का बंडल एक कपड़े में बंद था, जिसे समर्थक दिखाने की मांग कर रहे थे। फाइल दिखाने के बाद कर्मियों को ले जाने दिया गया।
मोकामा के विधायक अनंत सिंह के आवास पर जश्न शुरू हो गया, क्योंकि उनके समर्थकों ने JD(U) के नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह की जीत पर भरोसा जताया।
Patna, Bihar: Celebrations began at Mokama MLA Anant Singh’s residence as his supporters expressed confidence in Jan Suraaj candidate Anuj Singh’s victory over JD(U)’s Neeraj Kumar https://t.co/Qbhvu7KC5w
पटना (शिक्षक) सीट से राजद प्रत्याशी डा. संजीव कुमार सिंह ने मतगणना हाल में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की शिकायत की है। निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र के जरिए उन्होंने अविलंब कैमरा लगाने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि प्रतिलिपि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार और भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गई है।
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पहले राउंड की गिनती शुरू हो गई है। बंडल बनाये जाने का काम पूरा हो गया है। कुछ देर में रुझान मिल जाएगा। स्नातक  
RJD के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ. संजीव ने कहा कि छोटे चुनावों में भी CCTV कैमरे लगाए जाते हैं। यहां तक कि वार्ड सदस्य के चुनावों में भी मतगणना हॉल में CCTV कैमरे मौजूद रहते हैं, तो फिर आप यहां इन्हें क्यों नहीं लगा रहे हैं? आपका मकसद क्या है? उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाया जा सकता है। वायर लगी हुई है, सीसीटीवी कैमरा लगाया जा सकता है।
MLC के 8 सीटों पर काउंटिंग के बीच जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह की जीत की उम्मीद में, जेडी(यू) से निकाले गए विधायक अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारियां चल रही हैं।जीत के जश्न मनाने के लिए अनंत सिंह के घर पर पंडाल बनाया गया है मिठाइयां भी बड़े पैमाने पर बनाई गई हैं। 
#WATCH | Patna, Bihar: Preparations for celebrations are underway at JD(U) expelled MLA Anant Singh’s residence, anticipating a victory for the Jan Suraaj candidate, Anuj Singh, for the Mokama MLC seat. https://t.co/OsxhX3MwBH
पटना शिक्षक MLC निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज की उम्मीदवार दिव्या ज्योति ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि हम बहुत बड़े अंतर से जीतेंगे।” दिव्या ज्योति ने कहा कि आज जब हमारी टीम के सदस्य काउंटिंग रूम में गए, तो उन्होंने बताया कि वहां कोई CCTV कैमरा नहीं लगा है। वहां CCTV कैमरे होने चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि नतीजे निष्पक्ष हों और आप पर या चुनाव आयोग पर कोई सवाल न उठे, तो फिर आप CCTV से क्यों बच रहे हैं?
बिहार में MLC चुनाव कैसे होता है? 5 कैटेगरी की 75 सीट के लिए आम मतदाता नहीं देते वोट
कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर संजय कुमार धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि काउंटिंग सेंटर में सीसीटीवी कैमरा नहीं है। बिना सीसीटीवी कैमरे के काउंटिंग करवाया जा रहा है। स्नातक निर्वाचन को लेकर 14 टेबल, शिक्षक के लिए सात लगाए गए हैं। जनसुराज के शिक्षक निर्वाचन से प्रत्याशी दिव्या ज्योति ने भी काउंटिंग हाल के अंदर सीसीटीवी नहीं होने को लेकर सवाल उठाये।
संजय सिंह धरने पर बैठे https://t.co/WNtHjcKGo2
जनसुराज प्रत्याशी ने कहा कि एक तो काउंटिंग सेंटर में गंदगी है, ना ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। हम चुनाव आयोग को मेल करने जा रहे हैं। अनुज सिंह को काउंटिंग सेंटर के अंदर जाने पर भी रोकने की कोशिश की गई। कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर संजय सिंह धरने पर बैठ गए हैं। 
अनुज सिंह ने मतगणना सेंटर की व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- शिकायत करने जा रहा हूं https://t.co/ibDGBTj8Gf
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना प्रक्रिया जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कैंपस में शुरू हो गई है। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से निकालकर वोटों की छंटनी का काम शुरू हो गया है। संबंधित अधिकारी मत पत्रों की छंटनी कर निर्धारित टेबल पर पहुंचाएंगे। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। इस प्रक्रिया में 2 से 3 घंटे लगने की संभावना है।
इस बीच सहायक निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार मतगणना स्थल पर पहुंच कर निर्देश दे रहे हैं। मतगणना स्थल के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मतगणना स्थल तक आने की सभी मार्ग को सील किया गया है। सभी मार्ग पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। मतगणना में शामिल अधिकारी एवं पास धारी को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।
24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज; कानून बनाने का हक, बिहार में MLC को क्या मिलती हैं सुविधाएं?
पटना स्नातक एमएलसी सीट पर जेडीयू के मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार और जन सुराज समर्थित अनुज सिंह के बीच मुकाबले पर खास नजर है। अनुज सिंह को मोकामा के विधायक अनंत सिंह का समर्थन मिला है। इसकी वजह से अनंत सिंह को जदयू की सदस्यता भी खोनी पड़ी है। मतगणना से पहले अनुज सिंह ने इस सीट पर 5,000 वोटों से जीत का दावा भी किया था।
मुजफ्फरपुर के तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती एमआईटी परिसर में शुरू हो गई है।


#WATCH मुजफ्फरपुर (बिहार): तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती एमआईटी परिसर में शुरू होगी। https://t.co/YVVbS12YSC
विधान परिषद का चुनाव साधारण बहुमत से नहीं, बल्कि आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली और एकल संक्रमणीय मत (Single Transferable Vote – STV) के आधार पर होता है।
मतदाता अपने मतपत्र पर अपनी पसंद के अनुसार प्रत्याशियों के नाम पर 1, 2, 3 जैसी वरीयता (Preference) दर्ज करते हैं। सबसे पहले पहली वरीयता (1st Preference) के वोटों की गिनती की जाती है। यदि कोई प्रत्याशी पहली ही गिनती में कुल पड़े वैध वोटों का 50% + 1 वोट प्राप्त कर लेता है, तो उसे तुरंत विजेता घोषित कर दिया जाता है।
यदि पहली वरीयता में कोई उम्मीदवार कोटा हासिल नहीं कर पाता, तो सबसे कम वोट पाने वाले प्रत्याशी को दौड़ से बाहर कर दिया जाता है और उसके मतपत्रों पर दर्ज दूसरी वरीयता (2nd Preference) के वोटों को बाकी बचे उम्मीदवारों में बांट दिया जाता है। यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है, जब तक कोई उम्मीदवार आवश्यक कोटा (50% + 1) हासिल न कर ले।
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इसमें शिक्षकों ने स्नातक वालों को काफी पीछे छोड़ दिया। स्नातक क्षेत्रों में औसत 53.42% और शिक्षक क्षेत्रों में 82.85% मतदान दर्ज किया गया था। सारण (शिक्षक) क्षेत्र में सर्वाधिक (89.05%) वोटिंग हुई। तिरहुत (स्नातक) क्षेत्र में सबसे कम (48.51%) मतदान हुआ।

MLC और MLA में क्या अंतर होता है? चुनाव की प्रक्रिया से लेकर कानूनी हक तक पूरी जानकारी 
सभी निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित प्रमंडलीय मुख्यालय वाले शहर में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पहले प्रथम वरीयता के मतों की गिनती होगी। उस आधार पर निर्णय नहीं होने की स्थिति में द्वितीय वरीयता के मत गिने जाएंगे। जीत-हार के निर्णय तक यह क्रम आगे बढ़ता रहेगा।
8 बजे से मतगणना की शुरुआत होगी और आशा है कि पहले शिक्षक कोटे की सीटोंं के परिणाम सार्वजनिक हों। कारण यह कि इन सीटों पर मतदाता अपेक्षाकृत कम हैं। हालांकि, मतदान में वे स्नातकों की तुलना में काफी आगे रहे हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News