Madhubani Mob Lynching Case: बिहार के मधुबनी जिले में रोशन खातून नाम की एक महिला की भीड़ द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने के बाद मौत हो गई. वह गांव के मुखिया से शिकायत करने गई थी. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Trending Photos
Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले में भीड़ ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक महिला की पहचान रोशन खातून के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह किसी झगड़े की शिकायत करने के लिए गांव के मुखिया के पास गई थी, लेकिन कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई.
दरअसल, रोशन खातून गांव की मुखिया कुमारी देवी के पास एक लोकल झगड़े के बारे में मदद मांगने गई थी. आरोप है कि उसकी बात सुनने के बजाय, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. कई लोकल रिपोर्ट में दावा किया है कि हमलावरों ने उसे एक खंभे से बांध दिया, पीटा और कथित तौर पर उसके साथ बदतमीज़ी की.
पानी मांगने गई थी पीड़िता?
कुछ चश्मदीदों और सोशल मीडिया पोस्ट्स का यह भी दावा है कि घटना के समय रोशन खातून रोजा रख रही थी. बताया जा रहा है कि जब उसने पानी मांगा तो उसके साथ कथित तौर पर बुरा बर्ताव किया गया. हालांकि, इन दावों की अभी तक ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि हमले के बाद रोशन खातून गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और बाद में उसकी मौत हो गई. रविवार को उसकी मौत की खबर से इलाके में गुस्सा फैल गया.
लोगों में फूटा गुस्सा
स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इस मामले में शुरुआती कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव के मुखिया के बेटे को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने यह भी कहा है कि सच्चाई सामने लाने के लिए मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें:- ढाई साल बाद जेल से बाहर आएगा मोनू मानेसर, जुनैद-नासिर केस में मिली बेल
तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.