Barh News: स्कूल के समय में विद्यालय प्रभारी एक कमरे में चल रहे स्कूल में ताला लगाकर घर निकल जाते हैं. स्कूल में एक भी बच्चे नजर नहीं आते. आश्चर्य तो तब होता है, जब लोग बताते हैं कि यहां एक भी बच्चा नहीं पढ़ता है. यह है बिहार में शिक्षा व्यवस्था का हाल. स्कूल में एक और चौंकाने वाली बात पता चली कि यहां अधिकारियों के जांच के दौरान बगल के मध्य विद्यालय से बच्चों को बुलाकर बिठा दिया जाता है.
Trending Photos
Patna/Barh: बाढ़ अनुमंडल के पंडारक में एक ऐसा स्कूल है, जहां दो शिक्षक हैं, लेकिन बच्चे एक भी नहीं. साल 1928 से यह गिरीवरधारी संस्कृत मध्य विद्यालय चल रहा है. एक समय इस स्कूल में संस्कृत का अध्ययन करने वाले छात्रों की कमी नहीं थी, लेकिन आज एक ही कमरे में चल रहा यह स्कूल बदहाली का शिकार हो चुका है. ग्रामीण बताते हैं कि एक कमरे वाले इस संस्कृत मध्य विद्यालय में हमेशा ताला लटका रहता है.
उनका कहना है कि यहां एक भी बच्चे पढ़ने नहीं आते. यहां न तो बच्चों को खाना मिलता है, न ही ड्रेस और न ही किताबें मिलती हैं. यहां तक कि शौचालय की सुविधा भी नहीं है. स्कूल भवन भी जर्जर हो चुका है. इसलिए गांव के लोग यहां अपने बच्चों को पढ़ने नहीं भेजते. एक कमरे वाले स्कूल में दिन में भी ताला लटका मिलता है. जब इस बारे में आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, तो उनका कहना था कि यहां एक शिक्षक कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे हैं.
वही गांव के दूसरे शिक्षक अभी स्कूल में ताला लगाकर किसी काम से बाहर निकले हैं. काफी देर इंतजार करने के बाद स्कूल प्रभारी आते हैं और ताला खोलकर स्कूल के एकमात्र कमरे से अपनी साइकिल बाहर निकालते हैं. जब स्कूल में एक भी बच्चों के उपलब्ध नहीं होने पर उनसे बात की गई तो उनका कहना था कि जर्जर स्कूल होने के कारण बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन जब उनसे वहां चलकर बच्चों को दिखाने के लिए कहा गया, तो वे बहाना बनाते हुए कहते हैं कि अब स्कूल में छुट्टी हो गई है. जब बच्चों के रजिस्टर दिखाने की बात की जाती है, तब वे आनाकानी करने लगते हैं.
यह भी पढ़ें:Vaishali: पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में 2 युवक को पकड़ा, परिजनों का सड़क पर तांडव
सच्चाई यह है कि स्कूल के कमरे में एक भी रजिस्टर नहीं रखा है. पूरा कमरा धूल और मकड़ी के जाल से भरा पड़ा है. लगता है कि इस कमरे में कई दिनों से कोई छात्र नहीं आया है. स्कूल के एकमात्र कमरे में गुरु जी की साइकिल लगी होती है. हाल में शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ ने छात्रों की फर्जी उपस्थिति दिखाने के मामले में अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
रिपोर्ट: चंदन राय
यह भी पढ़ें:Khan Sir: हॉस्पिटल में भर्ती खान सर का वीडियो वायरल, लगातार हो रही उल्टी,दिखे परेशान
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.