शहर
बिहार से 25 विदेशी नागरिक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)
Bihar News: बिहार के एक जिले से 25 विदेशी नागरिक पकड़े गए हैं। ये अवैध रूप से छिपकर रह रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए विदेश नागरिक, कई देशों के हैं। जिसमें बांग्लादेश और श्रीलंका के भी नागरिक शामिल हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने 25 विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन 25 विदेशियों में बांग्लादेशी, श्रीलंकाई और संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इन देशों में अपने समकक्षों को विदेशी नागरिकों की हिरासत के बारे में सूचित कर दिया है।
बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में शनिवार को पूर्वी चंपारण के रक्सौल में हुई समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी सामने आई।
इस बैठक में बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार, जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल अधिकारी, जिला भूमि अधिग्रहण अधिकारी और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। जिला प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, ’’मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा संबंधी मुद्दों पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। 2022 से 2026 के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब की तस्करी के 22,500 मामले दर्ज किए गए, हथियारों की तस्करी के 779 मामलों में 1,179 गिरफ्तारियां हुईं। जाली मुद्रा के दस मामलों में 54.64 लाख रुपये की जब्ती की गई।’’
बयान के मुताबिक ’’विदेशी घुसपैठ के 41 अवैध मामलों में एक उल्लेखनीय तथ्य यह है कि अकेले 2025 में 25 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में बांग्लादेश, श्रीलंका और अबू धाबी के नागरिक शामिल हैं।’’
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। सम्राट चौधरी बने बिहार के मुख्यमंत्री. शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय … और देखें