किशनगंज में बायोमेडिकल कचरा अवैध रूप से फेंकने के मामले में 14 पैथोलॉजी और नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। डीएम के आदेश पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। इन संस्थानों पर बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की मानक प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप है। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों में नियमों का पालन अनिवार्य बताया है और आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।