Biharsharif News: एनसीसी में नामांकन के लिए 70 छात्र-छात्राओं ने दी चयन परीक्षा – Hindustan

Biharsharif News: एनसीसी में नामांकन के लिए 70 छात्र-छात्राओं ने दी चयन परीक्षा जीडीएम कॉलेज में हुई शारीरिक दक्षता, मेडिकल और लिखित परीक्षा बी और सी प्रमाणपत्र प्राप्त कैडेटों को किया गया सम्मानित फोटो : हरनौत एनसीसी : हरनौत जीडीएम कॉलेज में गुरुवार को एनसीसी चयन परीक्षा में शामिल छात्र। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत जीडीएम कॉलेज में गुरुवार को एनसीसी के नए सत्र में नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया में 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, स्वास्थ्य और बौद्धिक क्षमता की जांच की गई। पहले चरण में दौड़, बीम समेत विभिन्न शारीरिक अभ्यास कराए गए। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच हुई। शारीरिक और चिकित्सा जांच में सफल अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान एवं एनसीसी से संबंधित विषयों पर लिखित परीक्षा ली गई।

इस दौरान एनसीसी की बी और सी प्रमाणपत्र परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैडेटों को प्राचार्य डॉ. शंभूनाथ प्रसाद सिंह ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और देशसेवा की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने चयन प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सैन्य अधिकारियों, शिक्षकों और कैडेटों की सराहना की। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं का अंतिम परिणाम जल्द नोटिस बोर्ड पर जारी किया जाएगा.

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News