Biharsharif News: गरीब युवक के बैंक खाते में आया 68 लाख रुपया, सुनकर हो गया बेहोश सीएसपी से 500 रुपये निकालने के दौरान खाते के बैलेंस का चला पता युवक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैंक मैनेजर को दी सूचना, फर्जीवाड़े की आशंका शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के अरियरी प्रखंड के रामपुर गांव निवासी एक गरीब युवक के बैंक खाते में 68 लाख रुपया आ गया। जब युवक को अपने खाते में इतनी बड़ी रकम होने की जानकारी मिली, तो वह सदमे में आ गया और कुछ देर के लिए बेहोश हो गया। पूरा मामला रामपुर गांव निवासी श्रीराम पासवान के पुत्र मनीष पासवान से जुड़ा है। मनीष का बैंक खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है।
मनीष ने बताया कि वह अपनी जरूरत के लिए गांव के ही एक सीएसपी में अपने खाते से 500 रुपये निकालने गया था। जब सीएसपी संचालक ने निकासी के बाद खाते में बची हुई शेष राशि 68 लाख बताई, तो वह सन्न रह गया। उसे पहले तो अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। इसके बाद संचालक ने जब कई दफा खाते का बैलेंस चेक कर कन्फर्म किया, तब जाकर उसे विश्वास हुआ कि सच में उसके खाते में 68 लाख रुपये पड़े हैं। इतनी बड़ी रकम की बात सुनकर वह घबराहट में कुछ देर के लिए अचेत हो गया।
बैंक मैनेजर को दी सूचना, जांच शुरू होश में आने के बाद युवक ने ईमानदारी का परिचय दिया। उसने तुरंत इसकी सूचना सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थानीय शाखा प्रबंधक को दी। युवक ने आशंका जताई है कि किसी ने किसी बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम देने के इरादे से यह अज्ञात रकम उसके खाते में ट्रांसफर की है। फिलहाल, बैंक अधिकारी और पुलिस इस मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी रकम किस स्रोत से और क्यों इस गरीब युवक के खाते में आई है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play