Biharsharif News: तैयारी अंतिम चरण में, कल गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज व्रत भी – livehindustan.com

Biharsharif News: तैयारी अंतिम चरण में, कल गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज व्रत भी बन रहे पंडाल, चौक-चौराहों पर श्री गणेश की प्रतिमाएं होंगी स्थापित दूर्वा, मोदक और लड्डू का लगेगा भोग, युवाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उत्साह पावापुरी, निज संवाददाता। विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना का महापर्व गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज 14 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। घरों से लेकर सार्वजनिक पूजा पंडालों तक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है। पर्व के दौरान पूरा इलाका ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठेगा।

पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना गया है। किसी भी शुभ काम की शुरुआत उनके पूजन से ही होती है। चतुर्थी के दिन श्रद्धालु विधि-विधान से गणपति का आह्वान करेंगे। उन्हें दूर्वा, सिंदूर, मोदक और लड्डू का भोग लगाया जाएगा। घर-परिवार की सुख, समृद्धि और बुद्धि के लिए लोग व्रत रखकर मंगल कामना करेंगे। गणेशोत्सव को लेकर बच्चों और युवाओं में गजब का उत्साह है। कई पूजा समितियों ने पंडालों को आकर्षक रूप देने के साथ-साथ सांस्कृतिक और भक्ति संगीत के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली है।

हरितालिका तीज व्रत पर समय की पाबंदी नहीं: इस बार हरितालिका (तीज) व्रत की तारीख और समय को लेकर महिलाओं में काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इसे स्पष्ट करते हुए ज्योतिष के जानकार पंडित मोहन कुमार दत्त मिश्र व पंडित महेंद्र पांडेय कुंदन ने बताया कि महिलाओं का यह निर्जला व्रत 14 सितंबर (सोमवार) को ही रखा जाएगा। सबसे बड़ी राहत यह है कि इस बार व्रत और पूजा के लिए समय की कोई पाबंदी नहीं है।

क्या है धर्मग्रंथों का विधान धर्म सिंधु, निर्णय सिंधु, वृहद ज्योतिष सार और मुहूर्त चिंतामणि जैसे तमाम प्रामाणिक ग्रंथों के अनुसार हरितालिका व्रत के लिए भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और हस्त नक्षत्र का योग होना चाहिए। इसका सबसे जरूरी नियम यह है कि सूर्योदय के समय तृतीया तिथि का होना अनिवार्य है। 14 सितंबर को सुबह 07:19 बजे तक तृतीया तिथि मिल रही है, जो सूर्योदय को स्पर्श कर रही है। इसलिए 14 सितंबर का दिन ही इस व्रत के लिए सर्वथा उत्तम और शास्त्र सम्मत है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News