Biharsharif News: न्यायालय परिसर और पॉक्सो कोर्ट की सुरक्षा होगी सख्त तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए आवास का होगा निर्माण विधिक मॉनिटरिंग सेल की बैठक में लिये गये कई निर्णय शेखपुरा, निज संवाददाता। सिविल कोर्ट के सभागार में विधिक मॉनिटरिंग सेल की बैठक की गई।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना और कर्मचारियों की आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में एडीएम संजय कुमार, विधिक संघ के अध्यक्ष चंद्रमौली यादव और महासचिव विनोद कुमार सिंह सहित अन्य न्यायिक व प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रधान न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि न्यायालय की सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिसर के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ पॉक्सो एक्सक्लूसिव कोर्ट में भी विशेष पुलिस पिकेट तैनात करने पर गहन चर्चा हुई।
इसके अतिरिक्त जिला न्यायालय भवन में बंदियों के लिए हाजत का निर्माण कराने की भी रूपरेखा तय की गई। आवास और मार्ग चौड़ीकरण के निर्देश विधिक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में आधारभूत ढांचे के विकास को लेकर सकारात्मक पहल की गई। तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण के लिए जिला प्रशासन को उपयुक्त जमीन तलाशने का निर्देश दिया गया। साथ ही, रागीनिया फील्ड स्थित जेसी के लिए उपलब्ध कराए गए मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play