Biharsharif News: भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज की मेजबानी करेगा राजगीर – Hindustan

Biharsharif News:
भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज की मेजबानी करेगा राजगीर 22 से 28 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे 4 मुकाबले दोनों देशों के संबंधों के 100 साल पूरा होने पर हो रहा आयोजन रग्बी सेवंस में भाग लेने के लिए पहुंचेगी न्यूजीलैंड की 24 सदस्यीय टीम फोटो: राजगीर रग्बी-राजगीर खेल अकादमी में रग्बी मुकाबले में जोर-आजमाइश करतीं खिलाड़ी। (फाइल फोटो) राजगीर, निज संवाददाता। बिहार खेल अकादमी परिसर एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। राजगीर, भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज की मेजबानी करेगा। 22 से 28 अक्टूबर के बीच दोनों टीमों के पुरुष व महिला खिलाड़ियों के बीच चार मुकाबले खेले जाएंगे। दरअसल, दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने पर यह दोस्ताना आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए न्यूजीलैंड की अंडर-20 पुरुष व महिला की 24 सदस्यीय टीम राजगीर पहुंचेगी। इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड से 24 युवा माओरी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पुरुष टीम को तामा टोआ और महिला टीम को हिने टोआ का नाम दिया गया है। इन खिलाड़ियों के साथ छह सदस्यीय प्रबंधन टीम भी राजगीर आ रही है। इस सीरीज में सिर्फ मैच ही नहीं खेले जाएंगे, बल्कि दोनों देशों के खिलाड़ी साझा अभ्यास, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। मिलेगा बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय अनुभव : इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा कि ठीक एक सदी पहले न्यूजीलैंड और भारत ने खेल संबंध स्थापित कर इतिहास रचा था। आज 100 साल बाद यह इतिहास खुद को दोहरा रहा है। इस सीरीज से भारतीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रग्बी का बहुमूल्य अनुभव मिलेगा। मिश्रित टीमों में न्यूजीलैंड के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करने और खेलने से हमारे युवाओं का खेल कौशल और तेजी से निखरेगा। मैदान पर दिखेगी कड़ी टक्कर : भारत की अंडर-20 बालिका टीम ने इसी साल एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। ऐसे में इस सीरीज से उनके विकास को और गति मिलने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड रग्बी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मनु अल्बर्ट ने कहा कि यह दौरा भले ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान का हिस्सा है, लेकिन मैदान पर दोनों टीमों के बीच जबरदस्त और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। हम भारत के युवा खिलाड़ियों और कोचों को तराशने में अपनी भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हैं। इससे पहले इसी साल न्यूजीलैंड रग्बी के कोचों ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 35 भारतीय कोचों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया था।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News