Biharsharif News: स्वास्थ्य परिचर्चा के बाद छात्रों ने निकाली रैली – Hindustan

Biharsharif News: पीएमसीएच के चिकित्सक ने छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक एसयू कॉलेज से रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश फोटो : हिलसा02-हिलसा के एसयू कॉलेज में बुधवार को डॉ. प्रियदर्शी को सम्मानित करते कॉलेज के कर्मी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। एसयू कॉलेज में बुधवार को स्वंयसेवी कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य परिचर्चा, योगाभ्यास और पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

योगाभ्यास सत्र के बाद पीएमसीएच के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियदर्शी विवेक ने छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सेमेस्टर चार के करीब 1500 छात्र शामिल हुए। चिकित्सक ने बरसात के मौसम में मच्छरजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए।

उन्होंने कहा कि घरों के आसपास वर्षा का पानी जमा नहीं होने दें तथा हड्डियों और जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए दूध, अंडा और विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करें। उन्होंने विद्यार्थियों के नीट परीक्षा से जुड़े सवालों के भी जवाब दिए। प्राचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ और निरोग जीवन का आधार है तथा महर्षि पतंजलि ने योग को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बनाया है।

योग प्रशिक्षक अजय कुमार, कृष्णा प्रसाद और रोहित राज ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। दूसरे सत्र में सूर्य मंदिर तालाब परिसर से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त हिलसा तथा स्वच्छता के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में प्रो. पिंकी कुमारी, प्रो. संदीपा इंद्रा, प्रो. रविंद्र साह, डॉ. शिव प्रसाद ठाकुर, डॉ. अभिषेक कुमार आदि शामिल हुए। (हिलसा से मनीष कुमार)

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News