Biharsharif News: हिलसा में ठनका की चपेट में आकर बच्ची की मौत – Hindustan

Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्वाल बिगहा गांव में बुधवार को ठनका से बच्ची की मौत हो गयी। मृतका रामकृष्ण यादव की आठ वर्षीया पुत्री सुगनी कुमारी थी। परिजनों ने बताया कि स्कूल से लौटने के बाद बारिश के दौरान घर की छत पर खेल रही थी। अचानक जोरदार आवाज के साथ वज्रपात हो गया। ठनका की चपेट में आकर बच्ची झुलस गयी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों की चित्कार से अस्पताल गूंज उठा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और लेकर घर चले गये। (हिलसा से मनीष कुमार)

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News