Bijnor News: कतर में नौकरी का झांसा देकर 90 हजार ठगे, आरोपी गिरफ्तार – Hindustan

Bijnor News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 90 हजार रूपए ठगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने भतीजे के साथ मिलकर युवाओं को विदेश भेजने का झांसा देता था, फर्जी वर्क परमिट व वीजा तक थमा देता था। मोहल्ला शेखान निवासी शमशाद पुत्र इरशाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ला नई सराय निवासी सबील पुत्र वकील और दानिश पुत्र शकील ने उसे कतर में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। कतर में 70 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन मिलने की बात कहकर दोनों ने टिकट व वीजा के नाम पर 90 हजार रूपए ले लिए थे।

शमशाद ने 40 हजार रूपए नकद और 50 हजार रुपये ऑनलाइन दिए थे। आरोप है कि रूपए लेने के बाद उसे मुंबई बुलाया गया, जहां कतर की नौकरी के बजाय दुबई जाने के लिए 60 दिन के टूरिस्ट वीजा के कागजात थमा दिए गए।विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। रुपए वापस करने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सबील पुत्र वकील निवासी मोहल्ला नई सराय को ईदगाह के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भतीजे दानिश के साथ मिलकर लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये लेता था और फर्जी वर्क परमिट व वीजा उपलब्ध कराता था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की फिराक में था।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News