—विज्ञापन—
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। मंगलवार को राहुल गांधी ने मधुबनी में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि भाजपा सरकार 40-50 साल तक चलेगी। उनकी इस बात पर मैं सोचने लगा कि उन्हें कैसे पता है कि वे 40 से 50 साल तक सत्ता में रहेंगे? उनका ये बयान बहुत अजीब था।
#WATCH | मधुबनी, बिहार: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि भाजपा सरकार 40-50 साल तक चलेगी। तो मैं सोचने लगा कि उन्हें कैसे पता कि वे 40-50 साल तक सत्ता में रहेंगे? यह एक अजीब बयान था। आज देश के सामने सच्चाई आ गई है कि… pic.twitter.com/lsXUPuvACS
राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज देश के सामने सच्चाई का पता चला है कि बीजेपी वोट चोरी करते हैं। इसकी शुरुआत गुजरात से हुई, फिर 2014 में यह राष्ट्रीय स्तर पर लगाया गया। राहुल गांधी ने कहा,’मैं झूठ नहीं बोलता, मैं तभी कुछ कहता हूं जब मेरे पास सबूत होते हैं। मेरे पास बीजेपी के वोट चोरी करने के भी सबूत हैं। इन सबूतों के बारे में चुनाव आयोग को भी बताया गया है।
राहुल गांधी ने दावा किया कि वह बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें मिलकर लड़ना होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत में क्रांति बिहार से आती है, इस बार भी वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन बिहार से ही होगा। इसकी शुरुआत वोट अधिकार यात्रा से हो चुकी है। बिहार का हर शख्स इस यात्रा में शामिल है। बिहार के लोगों ने भी परिवर्तन का मन बना लिया है।
ये भी पढ़ें: ‘चुनाव आयोग अब गोदी आयोग बन गया’, यात्रा के बीच राहुल गांधी-तेजस्वी यादव ने EC पर बोला हमला
राहुल गांधी ने कहा कहा कि महाराष्ट्र में हम चुनाव आयोग की वजह से हारे। हम जीत ही रहे थे कि अचानक मतदाताओं की संख्या बढ़ गई। यही हाल बिहार में भी होने वाला है। अभी 65 लाख मतदाता काटे गए हैं। आने वाले समय में 65 लाख मतदाता और जोड़े जाने चाहिए।
जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है। बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, आर्थिक संकट समेत हर मोर्चे पर नाकाम बीजेपी-जेडीयू सरकार जनता का वोट चुरा कर सत्ता में बने रहना चाहती है। लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है।… pic.twitter.com/XOnC3ZcJui
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है। महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, आर्थिक तंगी समेत हर मोर्चे पर विफल बिहार की भाजपा-जदयू सरकार जनता के वोट छीनकर सत्ता में बने रहना चाहती है। लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है। संविधान ने हर भारतीय को वोट का अधिकार दिया है। कोई भी ताकत इस अधिकार को छीन नहीं सकती। हम गरीबों का एक भी वोट नहीं छीनने देंगे।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in