BMW F 450 GS की भारत में ज्‍यादा मांग, किस शहर में कितना करना होगा इंतजार – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
BMW F 450 GS को भारत में कुछ समय पहले ही लॉन्‍च किया गया है। लॉन्‍च के बाद से ही इस मोटरसाइकिल की बाजार में काफी मांग है। जिस कारण कई शहरों पर इसे खरी …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सामान्‍य मोटरसाइकिल के साथ ही प्रीमियम मोटरसाइकिल की भी बड़ी मांग रहती है। BMW की ओर से भी कुछ समय पहले ही F 450 GS को लॉन्‍च किया गया है। जिसके बाद से ही इस मोटरसाइकिल की बाजार में काफी मांग है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को खरीदने पर किस शहर में कितना इंतजार करना पड़ सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से लॉन्‍च की गई एफ 450 जीएस मोटरसाइकिल को खरीदने के लिए महीनों का इंतजार करना पड़ सकता है। निर्माता की ओर से इसके वेटिंग पीरियड पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को अगर मुंबई में खरीदा जाता है तो आपको सबसे ज्‍यादा इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक मुंबई में इसको खरीदने के लिए आठ से नौ महीनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को अगर सबसे जल्‍दी खरीदना है तो दिल्‍ली और एनसीआर में ऐसा करना संभव हो सकता है। दिल्‍ली एनसीआर में इस मोटरसाइकिल पर करीब चार से पांच महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता में भी नौ महीने, हैदराबाद में छह से आठ महीने, बेंगलुरु में छह महीने का इंतजार इस मोटरसाइकिल को घर लाने के लिए करना पड़ सकता है।
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 450cc का ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 48 हॉर्स पावर और 43 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन को छह स्पीड ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया गया है। BMW F 450 GS की टॉप स्पीड 165 किमी प्रति घंटा है।
बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से इस मोटरसाइकिल में 6.5 इंच का डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मल्टी-कंट्रोलर सपोर्ट, रेन, रोड, एंडयूरो और एंडयूरो प्रो राइडिंग मोड, 17 और 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स को दिया गया है।
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को भारत में 4.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.30 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- BMW F 450 GS भारत में लॉन्च; क्या है हर वेरिएंट की कीमत फीचर्स और इंजन पावर

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News