Bokaro News: ‘अर्नब’ को लेकर धान लगाए किसानों की चिंता बढ़ी – Hindustan

Bokaro News: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण भारी बारिश की आशंका से बेरमो के किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल तैयार है और कई किसान दीपावली के बाद कटाई शुरू करने की तैयारी में हैं। ऐसे में लगातार बारिश होने पर किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है। क्षेत्र के किसानों को आशंका है कि तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी पकी धान की फसल गिर सकती है। वहीं, खेतों में पानी भरने से कटाई में परेशानी होगी। यदि कटी धान की फसल खुले में रखी रही, तो उसके भीगने से दानों की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है।

इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कटाई और दानों की गुणवत्ता पर पड़ेगा असर : नावाडीह क्षेत्र के किसान बाबूराम मांझी, खुशलाल महतो, महेंद्र महतो, नारायण महतो आदि ने बताया कि मौसम में बदलाव और बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पक कर तैयार हो रही है। ऐसे समय में तेज हवा और बारिश से फसल गिरने की आशंका है। इससे धान की कटाई में देरी होने के साथ उत्पादन और गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है।सालभर की मेहनत पर फिर सकता है पानी : फिलहाल क्षेत्र में धान की कटाई पूरी तरह शुरू नहीं हुई है। ऐसे में भारी बारिश होने पर तैयार फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। खेतों में जलजमाव होने से कटाई और फसल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना मुश्किल हो सकता है। किसानों को उम्मीद है कि मौसम जल्द सामान्य होगा, ताकि वे समय पर अपनी फसल काटकर सुरक्षित रख सकें।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News