Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर चंद्रपुरा थाना में सीओ प्रशांत कुमार हेंबरम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई जिसमें क्षेत्र के सभी पूजा कमेटियों की परेशानियों से अवगत होते हुए प्रशासन ने कई दिशा निर्देश दिए।
सीओ ने सभी से सरकारी गाइड लाइन के तहत पूजा मनाने का आग्रह किया। वहीं थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने कहा कि प्रमुख पूजा पंडालों पर वोलेंटियर रखे जाएंगे। पुलिस की तरफ से भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। पंडालों में सीसीटीवी लगाते हुए विडियोग्राफी का भी निर्देश दिया गया। मेला वाले जगहों पर सभी को सतर्क रहने को कहा गया। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ताकि किसी को भी व्यवधान ना हो।
पंडाल में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक मैं जिप सदस्य नीतू सिंह, मुखिया अनुग्रह सिंह, गणेश तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, प्रवीण पांडेय, नारायण मरांडी, विद्यानंद नंदकुलियार, मो समीद, रूपलाल गोप, इस्लाम अंसारी, धीरेन्द्र हजाम, रवीन्द्र गिरि, केवल चौहान, जगदीश प्रसाद सहित पूजा कमेटी के पदधारी शामिल थे।
इधर, इसी दिन दुगदा थाना में प्रभारी अमन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में पूजा कमेटियों को कई जरूरी निर्देश दिए गए। ताकि विजयादशमी को रावन दहन तथा मेला में किसी को कोई दिक्क्त ना हो। बैठक में सेंट्रल पूजा कमेटी के सचिव प्रभु दयाल सिंह, मुखिया चंदन सिंह, मंटू महथा, कांग्रेस नेता संतान सिंह, भाजपा नेता चंद्रशेखर महथा, आजसू नेता मनोज दास, रोशन महतो, कमलेश दसौंधी, अक्षयवर गुप्ता, लखींद्र नाग, रूपलाल ठाकुर, मंटू पाल, बोढ़न यादव, अरुण सिंह, राहुल अग्रवाल आदि थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play