Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। जोधाडीह मोड़ गोलांबर पर यातायात व्यवस्था की बदहाली अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए रोजाना की परेशानी बन गई है। धनबाद, पुरुलिया, बोकारो और चंदनकियारी की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव एक ही गोलांबर पर पड़ता है। चारों दिशाओं से एक साथ छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। हालात ऐसे हैं कि कुछ मिनट का सफर तय करने में लोगों को घंटों लग जाते हैं। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण चौक पर न तो स्थायी यातायात पुलिस की तैनाती है और न ही यातायात सिग्नल की व्यवस्था की गई है।
गोलांबर पर चारों दिशाओं से वाहनों के पहुंचने के कारण सड़क पार करना भी चुनौती बन गया है। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। आमने-सामने के अलावा दाएं-बाएं से वाहनों के प्रवेश के कारण चालक एक-दूसरे को रास्ता देने के इंतजार में फंसे रहते हैं। इससे जाम का दायरा बढ़ता चला जाता है। स्थानीय निवासी देवाशीष दुबे ने बताया कि जोधाडीह मोड़ पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लंबे समय से ट्रैफिक पुलिस और सिग्नल लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चारों दिशाओं से एक साथ वाहनों के परिचालन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। केवल कभी-कभार पुलिस की तैनाती से समस्या का समाधान संभव नहीं है। यहां दिन-रात यातायात पुलिस की व्यवस्था के साथ ट्रैफिक सिग्नल लगाना जरूरी है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द पहल करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play