Bokaro News:
बोकारो, प्रतिनिधि। माराफारी थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को छोड़कर दूसरी शादी करने पश्चिम बंगाल जा रहे आरोपी युवक को पुलिस ने धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा किया और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने मंगलवार को इंस्पेक्टर संजय कुमार के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। आरोपी माराफारी थाना क्षेत्र के आजादनगर स्थित पकौड़ी मोहल्ले का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर महिला को प्रेम और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। पीड़िता जब भी शादी करने की बात कहती थी, आरोपी किसी न किसी बहाने से उसे टाल देता था। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया, लेकिन महिला के साथ संबंध बनाए रखा। इसी बीच पीड़िता को जानकारी मिली कि आरोपी चुपके से दूसरी शादी करने के लिए पश्चिम बंगाल जा रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और आरोपी का पीछा करते हुए मैथन ओपी क्षेत्र में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play