Bollywood News LIVE: धनुष, मृणाल संग बनाएंगे फिल्म, दीपिका प्रेग्नेंसी में भी कर रही हैं शूट – Hindustan Hindi News

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की चकाचौंध हो या ओटीटी का सस्पेंस, साउथ का स्वैग हो या टीवी की गपशप…मनोरंजन की दुनिया में आज जो कुछ घटेगा उसका हर छोटा-बड़ा अपडेट आपको यहां मिलेगा।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
बॉक्स ऑफिस से इसकी शुरुआत करते हैं। ‘भूत बंगला’ ने डे 4 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 64.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। (ये भी पढ़ें: LIVE: आज हो रही है ‘भूत बंगला’ की ठीक ठाक कमाई, जानें डे 5 का कलेक्शन) वहीं रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने डे 33 तक 1,117.29 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
टीवी सीरियल का अपडेट
अब टीवी सीरियल्स में आने वाले ट्विस्ट के बारे में बताते हैं। आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा को पता चल जाएगा कि दिग्विजय उसके पति अनुज कपाड़िया को जानते हैं और सावी के कैफे के पीछे भी अनुज का ही हाथ। वहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा सच जान जाएगी। अभिरा, काजल और विद्या की बातें सुन लेगी और उसे पता चल जाएगा कि उसके और अरमान के बीच आठ साल पहले विद्या ने जानबूझकर गलतफहमियां पैदा की थीं।

विजय वर्मा ने कार्तिक आर्यन को बताया किंग ऑफ पीआर
विजय वर्मा से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा कि उनके हिसाब से किंग ऑफ पीआर कौन है तो उन्होंने कार्तिक आर्यन का नाम लिया। अब इस पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
धनुष रूमर्ड गर्लफ्रेंड मृणाल के साथ बनाएंगे फिल्म
धनुष का काफी समय से मृणाल ठाकुर संग नाम जुड़ रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि धनुष एक फीमेल सेन्ट्रिक फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं और वह इसमें मृणाल ठाकुर को लेना चाहते हैं। हालांकि इस बारे में ना तो धनुष और ना ही मृणाल की तरफ से कोई कन्फर्मेशन आया है।
दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूट कर रही हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका काम में बिजी हैं। फिल्ममेकर पुनीत मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के साथ फोटो शेयर की है और लिखा ये शूट 10 ऑन 10 था
ऐश्वर्या और आराध्या का वीडियो
A post shared by Aishwarya rai (@aishwaryaraibachchan_arb___)
ऐश्वर्या और आराध्या का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, आराध्या स्कूल ट्रिप पर गई थीं। ऐसे में ऐश्वर्या उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंची। सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या दूसरे माता-पिता के साथ बच्चों का इंतजार करती नजर आ रही हैं। फिर जैसे ही उन्हें आराध्या दिखीं उन्होंने अपना फोन निकाला और वीडियो ऑन कर दिया। आराध्या, ऐश्वर्या को देखकर खुश हो गईं और भागकर उनके पास आईं। फैंस ऐश्वर्या और आराध्या के बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं।
हॉरर फिल्म का मोशन पोस्टर
A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)
आनंद पंडित और विक्रम भट्ट हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म 12 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका आज मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है।
पत्रलेखा बोलीं- मैं मां बनने के लिए तैयार नहीं थी
पत्रलेखा ने अपनी फिल्म ‘टोस्टर’ के प्रमोशन के दौरान कहा, ‘मैं हमेशा सोचती रहती थी कि शायद मुझे मां नहीं बनना है, शायद मैं तैयार नहीं हूं… आप समझ रहे हैं न। लेकिन अब मुझे अपने बच्चे के आसपास रहना बहुत अच्छा लगता है। ये बहुत खूबसूरत एहसास है। मुझे लगता है कि मैं इस समय अपना बेस्ट वर्जन जी रही हूं।’
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म
फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज डेट अनाउंस हुई है। 27 नवंबर के दिन ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी हैं।
धुरंधर पर क्या बोले अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार ने सुभांकर मिश्रा को दिए पॉडकास्ट में धुरंधर की तारीफ की और कहा, ‘सिनेमा बदल रहा है। कभी मौका मिलेगा ऐसे सिनेमा में काम करने का तो जरूर करूंगा।’
अनीत पड्डा ने लिखा इमोशनल नोट
‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादाजी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे जीवन का एकमात्र प्यार, आप मुझसे दूर जा रहे थे, लेकिन आप मक्खन को नहीं भूले। आपने प्यार को थामे रखा, भले ही आप याददाश्त को थामे नहीं रख सके।’
परेश रावल ने की सुनील ग्रोवर की तारीफ
परेश रावल ने मनी कंट्रोल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अभि, जब आप कपिल शर्मा शो को देखते हैं और जब आप सुनील ग्रोवर जैसे टैलेंट को देखते हैं। ये लोग बहुत ज्यादा टैलेंटेड हैं। टैलेंट का ज्वालामुखी हैं। उस कॉमेडी के साथ हमारा कॉम्पिटिशन है तो आपको आपकी सोच बदलनी पड़ेगी, वरना फिल्म नहीं चलेगी।’
रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ एक मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जेनेलिया भी हैं और उनके 10 साल का बेटा राहिल भी हैं। बता दें, राहिल इस फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News