Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
सबसे पहले बात करते हैं मलाइका अरोड़ा की जिनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि वो भीड़ में काफी बुरी तरह से फंस गई हैँ। इस दौरान उनको निकालने के लिए उनके दोस्त और मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने काफी मेहनत की। वो मलाइका को भीड़ से निकालते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आकर वायरल हो रहा है।
मिर्जापुर में मुन्ना भइया के किरदार से अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता दिव्येंदु शर्मा को लेकर इस वक्त चर्चा है। लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन अभिनेता ने एक ऐसी इच्छा जाहिर की है जो कि हैरान करने वाली है। दिव्येंदु का कहना है कि वो वैंपायर बनना चाहते हैं। जी हां, उन्होने इस किरदार की इच्छा जाहिर की है।
इसी तरह की तमाम खबरों के लिए पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..