Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: संजय दत्त, पलक तिवारी और मौनी रॉय स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ 1 मई, 2025 को रिलीज की जाएगी। ऐसे में इसके लिए आज से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 2.91 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, ब्लॉक सीट के साथ इसकी कमाई के आंकड़े 4.98 Cr पहुंच गए हैं।
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का आंध्र प्रदेश में एक जबरा फैन देखने के लिए मिला है। उसने अभिनेत्री को उनके बर्थडे पर शानदार सरप्राइज दिया है। 28 अप्रैल को सामंथा का जन्मदिन था। इस खास मौके पर आंध्र प्रदेश के शख्स ने सामंथा के मंदिर का उद्घाटन किया। साउथ एक्ट्रेस के इस मंदिर का नाम ‘द टैंपल ऑफ सामंथा’ है। मंदिर के उद्घाटन के बाद अनाथों को खाना भी खिलाया गया था। शख्स की पहचान तेनाली संदीप के नाम से की गई है। वहीं, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के एक इंडियन फैन ने उनके लिए पानी बोतल से भरा बॉक्स भिजवाया है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु नदी समझौता को रद्द कर दिया और पाक एक्टर्स को भी भारत में काम करने से रोक दिया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फैन का वीडियो सामने आया है, जिसने अभिनेत्री को पानी की बोतलें भिजवाई है। एंटरटेनमेंट की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की आज पुण्यतिथि है। उनका निधन 30 अप्रैल, 2020 को हुआ था। लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद अंत में उनका निधन हो गया था। आज वो भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन, उन्हें उनकी फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है। पढ़िए पूरी खबर।
फिल्ममेकर महेश भट्ट ने हाल ही में परवीन बाबी संग अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि उनकी दिमागी हालत ऐसी हो गई थी कि वो सुसाइड कर सकती थीं। 3 साल रिलेशन में रहने के बाद महेश ने परवीन से रिश्ता खत्म कर लिया था। पढ़िए पूरी खबर।
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 2.91 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, ब्लॉक सीट के साथ इसकी कमाई के आंकड़े 4.98 Cr पहुंच गए हैं।
संजय दत्त, पलक तिवारी और मौनी रॉय स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ 1 मई, 2025 को रिलीज की जाएगी। ऐसे में इसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
https://www.instagram.com/p/DJCuRomT4rZ/
सलमान खान ने फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान साउथ ऑडियंस को लेकर कहा था कि दक्षिण के लोग थिएटर जाकर बॉलीवुड फिल्में नहीं देखते हैं। ऐसे में अब इस पर साउथ के नेचुरल स्टार नानी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सलमान के स्टारडम पर सवाल उठा दिया कि सुपरस्टार कैसे बना जाता है। पढ़िए पूरी खबर।
दीपिका कक्कड़ ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बात की है। उन्होंने इस पर दुख जताया और हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस्लाम धर्म के बारे में भी बात की है। टीवी एक्ट्रेस ने कहा, ‘आपको बताऊं, जितना मैं इस्लाम को समझी हूं, मैं ये चीज पूरे यकीन के साथ कह सकती हूं कि ये कोई ईमान वाला मुसलमान ये काम कर ही नहीं सकता।’
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाले हैं। इसी बीच उनकी डेटिंग की चर्चा भी खूब है। ऐसे में अब इन अफवाहों के बीच कार्तिक और श्रीलीला को साथ में देखा गया, जिसके बाद अफेयर की चर्चा और भी जोरों पर है।
https://www.instagram.com/p/DJCStr6tb3p/?igsh=bjN5eGxrcHRvajBr
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के एक इंडियन फैन ने उनके लिए पानी बोतल से भरा बॉक्स भिजवाया है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु नदी समझौता को रद्द कर दिया और पाक एक्टर्स को भी भारत में काम करने से रोक दिया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फैन का वीडियो सामने आया है, जिसने अभिनेत्री को पानी की बोतलें भिजवाई है।
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का आंध्र प्रदेश में एक जबरा फैन देखने के लिए मिला है। उसने अभिनेत्री को उनके बर्थडे पर शानदार सरप्राइज दिया है। 28 अप्रैल को सामंथा का जन्मदिन था। इस खास मौके पर आंध्र प्रदेश के शख्स ने सामंथा के मंदिर का उद्घाटन किया। साउथ एक्ट्रेस के इस मंदिर का नाम ‘द टैंपल ऑफ सामंथा’ है। मंदिर के उद्घाटन के बाद अनाथों को खाना भी खिलाया गया था। शख्स की पहचान तेनाली संदीप के नाम से की गई है।
पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। इससे अटारी-वाघा सीमा पर भावनात्मक कहानियां सामने आ रही हैं। 17 साल से भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक ओसामा ने सरकार से मोहलत देने की अपील की है, क्योंकि उनके सभी दस्तावेज़ भारत के हैं और वे यहीं पले-बढ़े हैं। उन्होंने हमले की निंदा की और कहा कि सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।