Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: इरफान खान आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन, उन्हें उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। ऐसे में अब उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें महाराष्ट्र के एक गांव ने अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। एक वीडियो में दावा किया गया है कि इगतपुरी इलाके के ग्रामीण इरफान खान की फिल्में देखने के लिए 30 किलोमीटर की यात्रा करते थे। ऐसे में अब इस गांव की ओर से खुद ही इसका री-नेम किया गया और इसे बदलकर हीरो ची वाड़ी कर दिया गया है।
अमेरिकी एक्ट्रेस मिशेल ट्राचटेनबर्ग को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने सोर्स के हवाला से लिखा कि उन्हें बुधवार सुबह सेंट्रल पार्क साउथ पर स्थित एक लग्जरी अपार्टमेंट के वन कोलंबस प्लेस में पाया गया था। यह भी बताया गया कि हाल ही में उनका लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था। पेज सिक्स ने कहा कि उनकी मौत को संदिग्ध नहीं माना जा रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की मानें तो अभी तक एक्ट्रेस की मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। मिशेल को Buffy the Vampire’ Slayer और ‘गॉसिप गर्ल’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं, श्रुति हासन जल्द ही हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वो ब्रिटिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘द आई’ के जरिए इंटरनेशनल सिनेमा में डेब्यू करेंगी। साथ ही उनकी इस फिल्म को फिल्म फेस्टिवल के लिए भी चुना गया है। ये फिल्म फेस्टिवल हॉरर, साइंस-फिक्शन और फैंटेसी जॉनर की मूवीज को समर्पित है। इसे 27 फरवरी से 2 मार्च, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। ‘द आई’ का निर्देशन डैफने श्मोन ने किया है।
छत्रपति संभाजी पर बनी फिल्म ‘छावा’ इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बवाल काट दिया है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि दिल्ली में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली के साकेत में स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल के पीवीआर ऑडी-3 सिनेमाघर की स्क्रीन में आग लग गई। जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तुरंत आग को बुझाने के लिए छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
अमेरिकी एक्ट्रेस मिशेल ट्राचटेनबर्ग को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका निधन हो गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने सोर्स के हवाले से बताया कि 39 साल की उम्र में मिशेल का निधन हे गया। उन्होंने हाल ही में लीवर ट्रांसप्लांट करवाया था। पढ़िए पूरी खबर।
शाहरुख खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो मन्नत के फ्लोर को बढ़ा रहे हैं और इसका काम शुरू हो गया है। ऐसे में अब एक्टर परिवार के साथ किराए के घर में शिफ्ट हो गए हैं। कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने पाली हिल्स के इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया है। ऐसे में अब इस घर के लिए वो कितना पैसा चुका रहे हैं इसकी भी जानकारी सामने आ रही है। कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो वो इसके लिए 24 लाख रुपए महीना किराया दे रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
इरफान खान आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन, उन्हें उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। ऐसे में अब उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें महाराष्ट्र के एक गांव ने अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। एक वीडियो में दावा किया गया है कि इगतपुरी इलाके के ग्रामीण इरफान खान की फिल्में देखने के लिए 30 किलोमीटर की यात्रा करते थे। ऐसे में अब इस गांव की ओर से खुद ही इसका री-नेम किया गया और इसे बदलकर हीरो ची वाड़ी कर दिया गया है।
श्रुति हासन जल्द ही हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वो ब्रिटिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘द आई’ के जरिए इंटरनेशनल सिनेमा में डेब्यू करेंगी। साथ ही उनकी इस फिल्म को फिल्म फेस्टिवल के लिए भी चुना गया है। ये फिल्म फेस्टिवल हॉरर, साइंस-फिक्शन और फैंटेसी जॉनर की मूवीज को समर्पित है। इसे 27 फरवरी से 2 मार्च, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। ‘द आई’ का निर्देशन डैफने श्मोन ने किया है।
अमेरिकी एक्ट्रेस मिशेल ट्राचटेनबर्ग को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने सोर्स के हवाला से लिखा कि उन्हें बुधवार सुबह सेंट्रल पार्क साउथ पर स्थित एक लग्जरी अपार्टमेंट के वन कोलंबस प्लेस में पाया गया था। यह भी बताया गया कि हाल ही में उनका लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था। पेज सिक्स ने कहा कि उनकी मौत को संदिग्ध नहीं माना जा रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की मानें तो अभी तक एक्ट्रेस की मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। मिशेल को Buffy the Vampire’ Slayer और ‘गॉसिप गर्ल’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।