Border 2 First Look: सनी देओल की फिल्म से दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक आउट, रिलीज डेट का हुआ खुलासा – Asianet News Hindi

Border 2 Release Date: सनी देओल की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' कई समय से चर्चा में हैं। वहीं अब इस फिल्म से दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। ऐसे में दिलजीत का लुक देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।
'बॉर्डर 2' के मेकर्स ने दिलजीत का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'इस देश के आसमान में गुरु के बाज फहराते हैं।' फर्स्ट लुक में दिलजीत खून से लथपथ और चेहरे पर एक गंभीर भाव लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें उन्होंने पायलट की वर्दी पहनी हुई है और वो एक ऐसा जेट उड़ा रहे हैं, जो युद्ध में कम से कम क्षतिग्रस्त हुआ प्रतीत होता है। दुश्मन के विमान उन्हें और उनके जेट को निशाना बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें दिलजीत पायलट की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। इसकी खास बात यह है कि इसके बैकग्राउंड में बॉर्डर का क्लासिक सॉन्ग 'संदेशा आया है' बज रहा है। इसे शेयर करते हुए मेकर्स बताया कि यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News