Written By Shahzad Khan
Edited by: Shahzad Khan
'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी9' (Image Source: Youtube)
न्यूज24 डिजिटल: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. इस मूवी को दर्शक सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. लेकिन इसी बीच रिलीज हुई आयुष्मान की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ और इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ जमकर कमाई कर रही है.
यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 992 करोड़ का आंकड़ा, जानें 22वें दिन का कलेक्शन
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर को रिलीज की गई है. यह मूवी इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी की निर्देशन सुरज बड़जात्या ने किया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग पर 3.75 करोड़ और दूसरे दिन 5.25 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था. फिल्म ने दो दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये छापे हैं.
वहीं आज यानी 29 नवंबर को ‘ये प्रेम मोल लिया’ को तीन दिन हो चुके हैं और इस फिल्म ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 5.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने तीन दिनों में 14.65 करोड़ रुपये छापे हैं, तो वहीं मूवी ने ग्रॉस कलेक्शन में 17.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस मूवी में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के साथ अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, स्वानंद किरकिरे, गीता अग्रवाल शर्मा, श्रुति सेठ, अशनूर कुकरेजा और कृष राव ने अहम किरदार निभाया है.
यह भी पढ़ें: Gunmaaster G9 Box Office Collection: इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ ने पहले दिन किया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 4.30 करोड़
इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ 27 नवंबर को रिलीज की गई थी. यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा मूवी है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.65 करोड़ कमाए थे, तो वहीं मूवी ने दूसरे दिन 4.35 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म ने दो दिनों में 8 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ को रिलीज हुए, आज यानी 29 नवंबर को तीन दिन हो चुके हैं. फिल्म ने तीसरे दिन 5.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने तीन दिनों में 13.00 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. फिल्म में इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख के साथ अपारशक्ति खुराना, शाद रंधावा, अभिषेक सिंह, अवनीत कौर और इनायत वर्मा ने अहम किरदार किया था. फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301