बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
सिनेमाघरों में अपनी शानदार कमाई से सबको चौंकाने वाली हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ अब आखिरकार ओटीटी पर आ चुकी है। पहली बार फिल्म बनाने वाले निर्देशक करी बार्कर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 300 मिलियन डॉलर (करीब 2500 करोड़ रुपये) से ज्यादा की छप्परफाड़ कमाई की है। हालांकि, फिल्म के डिजिटल डेब्यू को लेकर दर्शकों के लिए एक छोटा सा पेंच भी सामने आया है।
इस साल की सबसे बड़ी हॉरर सरप्राइज साबित हुई ‘ऑब्सेशन’ को प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज तो कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल यह फिल्म प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे देखने के लिए दर्शकों को पैसे चुकाने होंगे। फिल्म को खरीदने के लिए 24.99 डॉलर (लगभग 2,000 रुपये) और किराये पर लेकर देखने के लिए 19.99 डॉलर (लगभग 1,600 रुपये) की कीमत तय की गई है। मेकर्स इस महीने के अंत में इसके फुल-फ्लेज्ड स्ट्रीमिंग रिलीज की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन उसकी सटीक तारीख अभी साफ नहीं है।
जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, उन्हें फिलहाल इसे किराए पर लेकर या खरीदकर ही देखना होगा। लेकिन फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी है। फिल्म के इस डिजिटल वर्जन के साथ दर्शकों को कुछ एक्स्ट्रा यानी बोनस कंटेंट भी देखने को मिलेगा। इसमें फिल्म के पीछे की मेकिंग और डायरेक्टर करी बार्कर की खास कमेंट्री शामिल होगी। इसके अलावा 14 जुलाई को फिल्म की डीवीडी, ब्लू-रे और 4K UHD भी बाजार में आएगी और इसके पीकॉक प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम होने की उम्मीद है।
Tags
अन्य न्यूज़
अधिकारियों का कहना है कि ऑडिट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि क्या बकाया राशि सही है, इसकी गणना कैसे की गई, और क्या किसी वित्तीय अनियमितता या अकाउंटिंग प्रैक्टिस से उपभोक्ताओं और सरकारी खजाने पर कोई असर पड़ा है।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें