Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख नेताओं ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने बाबा बर्फानी से सभी यात्रियों की सुरक्षित, सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। साथ ही, भगवान शिव से देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना भी की।
सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक कैफे में भीषण धमाके में 9 लोगों की जान चली गई है, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। सीरिया के गृह मंत्रालय की ओर से बीती रात ये जानकारी दी गई कि मध्य दमिश्क के एक कैफे में धमाका हुआ और 9 लोगों की मौत हो गई।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 40 रनों से हराया।
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
Created On :