Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
DM स्वप्निल वानखेड़े ने कहा,सुबह 5 बजे तक ये जाम लगा रहा। इस जाम से 4 जिले प्रभावित हुए हैं-दतिया, झांसी, शिवपुरी और ग्वालियर। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका ग्वालियर ही हुआ है बहुत सारे एम्बुलेंस इसमें फंसे हुए थे। हम कल भी समझाते रहे लेकिन कार्यकर्ता समझने को तैयार नहीं थे उसके बाद सुबह 4 बजे भी समझाया लेकिन उसके बाद उनके तरफ से पथराव शुरू हुए। जिसके बाद हमने आंसू गैस के गोले छोड़े ताकि लोगों को वहां हटाया जा सके।
न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लक्सन ने कहा, प्रधानमंत्री जी, न्यूज़ीलैंड में आपकी मेज़बानी करना हमारे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। आपकी यह यात्रा वाकई ऐतिहासिक है क्योंकि 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। इससे एक बहुत स्पष्ट संदेश जाता है। न्यूज़ीलैंड और भारत अपने रिश्तों को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से आपको धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आपने इस रिश्ते को प्राथमिकता दी, इसमें अपना उत्साह और ऊर्जा लगाई और इसे आगे बढ़ाने में मदद की।
Created On :