Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
दिल्ली में आज यानी 30 सितंबर को INDIA गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक होनी है। इसमें चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। विपक्षी दल SIR में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रहे हैं। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी बात की जाएघी। इसके अलावा उनके खिलाफ संसद में प्रस्ताव लाने की तैयारी पर चर्चा हो सकती है।
पंजाब में धान की पराली जलाने की घटनाओं को लेकर 29 सितंबर तक राज्यभर में कुल 52 आग की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं। उपलब्ध सरकारी आंकड़ों के अनुसार इनमें से 42 खेतों का निरीक्षण किया गया, जबकि 16 स्थानों पर फसल जलाने के निशान की भौतिक रूप से पुष्टि हुई है।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को प्रवासियों को उनके अपने देश के अलावा अन्य देशों में निर्वासित करने की प्रक्रिया फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी, जबकि जज इस बात पर विचार कर रहे हैं कि सरकार की थर्ड-कंट्री रिमूवल नीति वैध है या नहीं।
Created On :