7:05 AM- अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही शांति वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भड़क गए हैं। उन्होंने ईरान को मीटिंग रद्द करने की धमकी दी है। ट्रंप ने एक बयान में कहा है कि ईरान को अपने परमाणु ठिकानों की जांच करनी ही होगी। इससे पहले ईरान इससे इनकार कर चुका है। ट्रंप ने कड़े लहजे में कहा कि तेहरान उन सभी शर्तों से अच्छी तरह वाकिफ है, जिन पर इस शांति प्रस्ताव के तहत चर्चा की जा रही है।
6:55 AM- राजधानी दिल्ली में उद्योग भवन इलाके के पास बसी झुग्गियों में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में लगी हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ऑफिसर संदीप दुग्गल ने बताया कि घटनास्थल सेना भवन के पास है, जहां मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी स्ट्रक्चर बनाया गया है। यहां छोटे एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल हो रहे थे और अंदर बिजली के तार भी फैले हुए थे, इसलिए हम आग लगने की सही वजह तो नहीं बता सकते, लेकिन इन दोनों में से कोई एक कारण हो सकता है। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 25 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play