Breaking News: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को फिर जेल में डाला – India.com

Breaking News 21 August: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता इमरान खान को एक बार फिर जेल में डाल दिया गया है. गुरुवार देर रात ही उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अडियाला जेल से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (18 अगस्त) को सरकार को आदेश दिया था कि उनकी सेहत खराब चल रही है. ऐसे में उन्हें 48 घंटों के भीतर  शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाए. कोर्ट ने 16 सितंबर तक उनके यहीं रुकने का आदेश भी दिया था लेकिन पाकिस्तान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अपना रुख बदल दिया है. बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उनकी सेहत की जांच के बाद उनके जेल में रहने को सुरक्षित बताया और इसके बाद इमरान खान को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच वापस अडियाला जेल में उनके सेल मे भेज दिया गया है.

इसके अलावा राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन और खेल जगत की हर हलचल से जुड़ी जानकारी हम आपको यहां देंगे. ये सभी जानकारियां आपके पास एक क्लिक में उपलब्ध होंगी. India.com के साथ बने रहें और समय समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.

Breaking News 21 August: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर अडियाला जेल में वापस भेज दिया गया है. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान को 16 सितंबर तक हॉस्पिटल में भर्ती रहने का आदेश दिया था लेकिन पाकिस्तान सरकार ने उसे नहीं माना है. फिलहाल इमरान को वापस जेल भेजने के कारणों की जानकारी नहीं है.
Breaking News 21 August: नासिक- TCS कंपनी में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी निदा खान को कोर्ट से जमानत मिल गई है. मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज केस में कोर्ट ने 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर जमानत दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News