Breaking News 27 June: अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ का कहर जारी, दो लोगों की मौत, तीन अब भी लापता – India.Com

Breaking News 27 June today: देश-दुनिया और खेल के मैदान से आज तीन बड़ी खबरें सामने आ रही हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा और यमुना सिटी को बड़ी सौगात देंगे. दूसरी ओर, अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है. वहीं, खेल के मैदान में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर हैं. वह नोएडा और यमुना सिटी के विकास के लिए 9,228 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री सबसे पहले जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्यों का जायजा लेंगे. यमुना सिटी (यीडा) क्षेत्र में 6,750 करोड़ रुपये के निवेश वाली दो इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाइयों की आधारशिला रखी जाएगी. नोएडा क्षेत्र में करीब 2,478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी.

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: इस वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए नोएडा पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए रूट डायवर्जन रहेगा. वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

यातायात एडवाइजरी
यातायात हेल्पलाइन नं०–9971009001 pic.twitter.com/5BPIYYkQ57 — Noida Traffic Police (@Noidatraffic) June 26, 2026

हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कार्गो जहाज पर ईरानी सेना ने हमला किया था. इससे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इससे नाराजगी जाहिर की. उसके बाद अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान के सैन्य ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने तेहरान के मिसाइल, ड्रोन और रडार साइटों को निशाना बनाया. वहीं, ईरानी सेना (IRGC) ने भी अमेरिकी हमले का जवाब दिया. IRGC ने क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है. बता दें कि ये हमला उस समय हुआ जब स्विट्जरलैंड में दोनों देशों के बीच शांति प्रस्ताव पर बातचीत चल रही थी। इस हमले से शांति प्रक्रिया को बड़ा झटका लग सकता है.
एफआईएच (FIH) प्रो लीग के बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 के बड़े अंतर से हरा दिया है. लंदन के ली वैली हॉकी सेंटर में खेले गए इस मैच की शुरुआत में भारत 0-1 से पिछड़ रहा था. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की और पाकिस्तान की डिफेंस लाइन को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. इस मैच में भारत की ओर से सात अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे. दो दिन पहले भी भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया था. इस बड़ी जीत से भारतीय फैंस में भारी उत्साह है.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर बचाव दल ने मलबे से 30 वर्षीय बल्लारी मराक (उर्फ ओलिन सिंकली) का शव बरामद किया. स्थानीय लोगों ने शव की पहचान की. उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और केई पन्योर पुलिस की संयुक्त टीमें प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद लापता तीन लोगों की तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं. लापता लोगों की पहचान एलेश मराक (13), ताओ अंजिना (46) और सौरव कुमार (48) के रूप में हुई है.
#WATCH | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंजाब की कई प्रमुख हस्तियां भाजपा में शामिल हुए।
हरप्रीत चठा (पटियाला लैंड मॉर्गेज बैंक के अध्यक्ष) और अमनदीप कंबोज (पटियाला वेजिटेबल मार्केट एंड कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष), कई अन्य पदाधिकारियों के साथ पार्टी… pic.twitter.com/LUdJMC3a6J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026

महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा लीक मामला: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे के जॉइंट CP पंजाबराव उगाले की अगुवाई में SIT बनाने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और DGP सदानंद दाते से बात की और दोषियों के खिलाफ़ सख़्त से… pic.twitter.com/iIZfIXhMGo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026

कश्मीर के गुलमर्ग में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास रहस्यमयी ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं. सुरक्षा बल मौके पर पहुंचकर धमाके के कारणों की जांच कर रहे हैं.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने गाजियाबाद में जमीन और अचल संपत्ति धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने इस संबंध में बिल्डर संदीप सिंह और सेवा सुरक्षा सहकारी आवास समिति के पदाधिकारियों से संबंधित गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के 4 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है.
#WATCH | भिवंडी, महाराष्ट्र: ठाणे के एडिशनल कमिश्नर अशोक दुधे ने कहा, "महाराष्ट्र में कल, यानी 28 तारीख को TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) होने वाला है। आज सुबह यहां के DCP ज़ोन को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग कल की परीक्षा का प्रश्न पत्र बेचने के लिए आज भिवंडी आ रहे हैं। एक टीम को… pic.twitter.com/2EWEbqhJ1H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026

#WATCH | विक्टोरिया, सेशेल्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे।
सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री मोदी 27-29 जून 2026 तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर हैं। वे 'विशिष्ट अतिथि' के तौर पर सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के… pic.twitter.com/fgBZG5sj18
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026

#WATCH | गौतम बुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेल सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम में कहा, "…मुझे विश्वास है कि इससे सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर भारत की एक्सपोर्ट क्षमता बढ़ेगी और प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' के विज़न… pic.twitter.com/M5jcmtReoF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026

महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट स्थगित, क्योंकि एग्जाम से पहले भिवंडी में छापे के दौरान एक जैसे सवाल मिले: काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन
Maharashtra Teacher Eligibility Test postponed as similar questions found during raid in Bhiwandi ahead of exam: Council of Examination. pic.twitter.com/JkfYd9PsAI
— Press Trust of India (@PTI_News) June 27, 2026

Leaving for Seychelles, where I will take part in their National Day celebrations. This year, it is even more special because it is the Golden Jubilee celebrations.
Seychelles is a valued maritime neighbour and a key partner in our Vision MAHASAGAR, as well as in advancing the…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2026

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News