Breaking News 30 June: देश में बीते दिन राष्ट्रीय स्तर से इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी हलचल देखने को मिली. एक ओर भारत सरकार ने 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की असीमित खरीद को वापस से बहाल करने का फैसला किया है. भारत ने अफगानिस्तान के नागरिकों पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा की है. अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष की बात करें तो आज दोनों के बीच में संधि को लेकर दोहा में वार्ता होनी है.
पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) के जेट विमानों ने अफगानिस्तान के तीन जिलों, पक्तिका (ग्यान), पक्तिया (चमकाणी) और कुनार (मारवारा) में घरों और मस्जिदों पर बर्बर हवाई हमले किए. इस सैन्य हमले के दौरान पाकिस्तान की कुख्यात डबल-टैप रणनीति देखने को मिली. पहली बमबारी के ठीक 25 मिनट बाद, जब लोकल लोग मलबे से महिलाओं और बच्चों को निकाल रहे थे, पाकिस्तानी विमानों ने दोबारा बम बरसाए. इस दोहरे हमले में मरने वालों की संख्या 35 के पार पहुंच गई है.
इस बर्बरता पर भारत के विदेश मंत्रालय ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. भारत ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला और क्षेत्रीय शांति के लिए सीधा खतरा बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है. भारत ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान अपनी अंदरूनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए अपनी सीमाओं के बाहर हताश होकर हिंसा फैला रहा है. भारत ने पीड़ित अफगान परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को अपना अटूट समर्थन दोहराया है.
जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने श्रीनगर की विशेष NIA कोर्ट में एक 737 पन्नों की चार्जशीट दायर की है. चार्जशीट 1990 में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) की 27 वर्षीय नर्स सरला भट्ट के अपहरण, प्रताड़ना और नृशंस हत्या से जुड़ी हुई है. चार्जशीट में बताया गया कि जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) ने कश्मीरी पंडित समुदाय को निशाना बनाने की बड़ी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में तत्कालीन JKLF प्रमुख यासीन मलिक को मुख्य आरोपी बनाया गया है. 35 साल बाद इस लीगेसी टेरर क्राइम में उठाया गया है.
देश के आर्थिक मोर्चे और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है. केंद्र सरकार ने आम पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल की खरीद पर लगी सभी पाबंदियों को 1 जुलाई 2026 से पूरी तरह खत्म करने का फैसला किया है. दरअसल, जून के महीने में मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में संघर्ष के चलते और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यवधान के कारण कच्चे तेल की वैश्विक सप्लाई चेन बाधित हुई थी. तेल की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने आपातकालीन सप्लाई सीमाएं लागू की थीं.
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल पद्म श्री पैलेस में नजरबंद किया गया है.
Ayodhya, Uttar Pradesh: Congress State President Ajay Rai has been placed under house arrest at the Hotel Padam Shri Palace in Ayodhya
(Source: Ajay Rai) pic.twitter.com/cCB4QI0Yan
— IANS (@ians_india) June 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED