Breaking News June 5: दिल्ली के होटल अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर रहीं अहम बैठक – India.Com

Breaking News 5 June: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बार फिर तारीफ की है और उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया है. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जल्दी ही भारत के साथ ट्रेड डील पर हस्ताक्षर होंगे. उधर प्रधानमंत्री शुक्रवार को अपने गृह राज्य गुजरात और दमन के दौरे पर होंगे.

सुप्रीम कोर्ट आज कई अहम मामलों पर सुनवाई करेगा, जिसमें आप नेता संजय सिंह के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे में भी सुनवाई तय है. संजय सिंह पर यह मुकदमा शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दायर किया था. संजय सिंह ने मजीठिया पर ड्रग्स माफिया के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था. ऐसी ही दिन भर की सभी अहम अपडेट्स और खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…

Breaking News 5 June: तमिलनाडु में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रहे के. अन्नामलाई का पार्टी ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है. वह राज्य में पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे थे.
Breaking News June 5: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर अग्निकांड के बाद, ऐसे हादसों को रोकने के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद है. मुख्यमंत्री ने पहले ही राजधानी में चल रहे अवैध होटलों, गेस्ट हाउसों, अनाधिकृत निर्माणों और अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ एक सख्त अभियान चलाने की घोषणा की है.
Breaking News June 5: नोएडा के सेक्टर 74 और सेक्टर 52 में अलग-अलग जगहों पर आग की खबरें…
#WATCH | नोएडा,उत्तर प्रदेश: CFO प्रदीप कुमार चौबे ने बताया, "सेक्टर 52 में ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट बना हुआ है। हम लोग पहले ही सेक्टर 74 में आग बुझा रहे थे, जहां काउंटी सोसाइटी में फ्लैट की 12वीं मंजिल पर आग लगी थी। वहां से और अन्य जगहों से तत्काल टीमों को रवाना किया गया।… https://t.co/5DLhGguEfB pic.twitter.com/Ep7sXs8uhO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026

Breaking News June 5: नोएडा के सेक्टर 74 की IVY काउंटी में लगी भीषण आग के फुटेज
#WATCH | नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर 75 की आइवी काउंटी सोसाइटी में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/KPuBEb4NGB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026

Breaking News June 5: नोएडा की एक सोसायटी में भीषण आग की खबर. सेक्टर 74 से आ रही है आग की खबर. आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू, दमकल की गाड़ियां रवाना.
Breaking News June 5: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर होंगे. वह देहरादून में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.
Breaking News June 5: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज दोपहर राज्य सभी सीट के लिए बेंगलुरु में अपना नामांकन भरेंगे. इस मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी यहां मौजूद होंगे.
Breaking News June 5: असम की रहने वाली कुछ मुस्लिम महिलाओं की ओर से दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. फॉरेन ट्रिब्यूनल ने देश की नागरिकता साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दे सकने के चलते इन्हें विदेशी घोषित कर दिया है. इस आदेश को उन्होंने पहले पहले हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद उन्होंने SC का रुख किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News