Breaking News LIVE: इंटरनेशल लग्जरी कार ऑटो लिफ्टर गैंग का दिल्ली पुलिस ने किया पर्दाफाश – newsnationtv.com

0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
Powered by :
Follow Us
Breaking News LIVE
Breaking News LIVE: नमस्कार, आज दो मई है. नए महीने का दूसरा दिन. न्यूजनेशन की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. पहलगाम हमले पर आज भी सबकी नजर रहेगी. पहलगाम हमला आज भी बड़ी खबरों में से एक है. इसके अलावा, दिल्ली एनसीआर सहित अन्य राज्यों में अचानक हुई बारिश ने जान-माल को काफी नुकसान पहुंचाया है. पाकिस्तान ने लगातार आठवें दिन, एलओसी पर फायरिंग की और सीजफायर का उल्लंघन किया. इसके अलावा, देश-दुनिया की बाकी तमाम खबरों को सबसे पहले जानने के लिए बने रहें न्यूजनेशन के साथ… 
 

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने इंटनेशल लग्जरी कार ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस  ने 15 लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं. इस दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गैंग गाड़ियों  को डिस्मेंटल कर दुबई में बेचता था. गैंग का मास्टरमाइंड अमीर पाशा पूरे नेटवर्क को से दुबई देखता है. 
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती राजधानी शहर के विकास को लेकर 58,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई परियोजनाओं- सड़क, रक्षा, रेलवे और औद्योगिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इसे राष्ट्र को समर्पित किया.

उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर वायुसेना ने फ्लाईपास्ट किया. वायुसेना ने यहां टेक-ऑफ और लैंडिंग की प्रैक्टिस की. युद्ध और आपातकाल जैसी स्थिति में हाइवे का रनवे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं, ये जांचने के लिए ही एक्सरसाइज आयोजित हुई.
#WATCH | Shahjahanpur: The Indian Air Force (IAF) carrying out a flypast on the Ganga Expressway in Uttar Pradesh. The Air Force is conducting take-off and landing exercises here.

The exercise is being organised to assess the expressway’s potential as an alternative runway… pic.twitter.com/MugSdRDBHd

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कुशक नाला बस डिपो पर 400 ई-बसों को हरी झंडी दिखाई.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को भंडारा वितरित किया. सीएम धामी के साथ इस दौरान, उनकी पत्नी गीता धामी भी थीं. 
#WATCH | Uttarakhand: Portals of Shri Kedarnath Dham opened for the devotees

Chief Minister Pushkar Singh Dhami and his wife Geeta Dhami serve ‘Bhandara’ to the devotees at Kedarnath Dham. pic.twitter.com/5a1VDM2gid

अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लॉरेनको नई दिल्ली पहुंचे हैं. वे यहां राजकीय दौरे पर हैं. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री कीर्तीवर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया.
#WATCH | João Manuel Gonçalves Lourenço, President of Angola arrives in Delhi on a State Visit; received by Minister of State for External Affairs Kirti Vardhan Singh pic.twitter.com/9GtWdwqHzN

Subscribe to our Newsletter!

इस लेख को साझा करें
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News