0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
Powered by :
Follow Us
Breaking News
Breaking News LIVE: नमस्कार, आज 30 मई है. दिन शुक्रवार है. न्यूजनेशन की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. आज की बड़ी खबरों में पीएम मोदी की बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा है. पीएम मोदी बिहार के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर जाएंगे. वे यहां विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही शुभम द्विवेदी के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे. आज राजस्थान बोर्ड के पांचवी का रिजल्ट आने वाला है. वहीं, गृहमंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. वे आज पुंछ जाएंगे. ऐसे ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूजनेशन के साथ…
जम्मू कश्मीर में शनिवार को सिविल डिफेंस एक्सरसाइज ‘ऑपरेशन शील्ड’ का आयोजन किया जाएगा. जिला प्रशासन ने लोगों को सूचित किया है कि 31 मई को 8:00 PM से 8:15 PM तक जिला-व्यापी आपातकालीन तैयारी और सुरक्षा प्रशिक्षण के भाग के रूप मॉक ब्लैकआउट ड्रिल आयोजित होगी. इसके साथ ही लोगों से कहा है कि वो घबराएं नहीं. यह एक मॉक ड्रिल है कोई वास्तविक आपातकाल नहीं है.
हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अगले दो दिनों में भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी. हिमाचल के भागों में बारिश की संभावना है. यह जगह शिमला, सोलन और मंडी जिलों में भी भारी बरसात दर्ज की गई है.
राजस्थान बोर्ड के पांचवी क्लास का रिजल्ट जारी हो गया है. कैबिनेट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की. पढ़ें पूरी खबर
ED के डिप्टी डायरेक्टर चिन्तन रघुवंशी 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ाए गए हैं. CBI ने 20 लाख की रिश्वत लेते हुए उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. रघुवंसी ने एक कारोबारी से मनी लॉन्ड्रिंग केस सेटल करने के बदले में पांच करोड़ रुपये मांगे थे.
सुप्रीम कोर्ट को तीन नए जज (जस्टिस एन वी अंजारिया, चीफ जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस ए एस चंदुरकर) मिल गए हैं. चीफ जस्टिस बीआर गवई ने उन्हें सुबह 10.30 बजे शपथ दिलाई.
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान अजमेर दोपहर 12.30 बजे पांचवी क्लास का रिजल्ट जारी करेगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे.
Subscribe to our Newsletter!
इस लेख को साझा करें
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे