Breaking News Today 21 April: पाकिस्तान की अपील- अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिन के बढ़ाया जाए सीजफायर – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Breaking News Today 21 April Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति समझौता न होने तक अमेरिका होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी नहीं हटाएगा. वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल अगले कुछ घंटों में पाकिस्तान जा सकता है. हालांकि, ईरान की ओर से पाकिस्तान जाने को लेकर कोई बयान नहीं आया है. दोनों ओर से आ रहे बयानों से साफ आ रहा है कि शांति वार्ता ईरान के मौजूदा यूरेनियम भंडार, उसके संवर्धन के अधिकार और होर्मुज पर अधिकार जैसे मुद्दों पर अटक गई है.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि ईरान की महान जनता दबाव के आगे झुकने वाली नहीं है. अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मसूद ने कहा कि किसी भी सार्थक बातचीत की नींव वादों को निभाने पर टिकी होती है.
ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि मसूद पेजेशकियान ने सोशल मीड‍िया अकाउंट एक्‍स पर ल‍िखा, ”वादे निभाना ही सार्थक बातचीत का आधार है. अमेरिकी रवैये को लेकर ईरान में गहरा ऐतिहासिक अविश्वास अब भी बना हुआ है, जबकि अमेरिकी अधिकारियों से मिलने वाले गैर-रचनात्मक और विरोधाभासी संकेत एक कड़वा संदेश देते हैं, कि वे ईरान का समर्पण चाहते हैं. ईरानी लोग जोर-जबरदस्ती के आगे नहीं झुकते.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में बातचीत से किसी अच्छे नतीजे की उम्मीद बहुत कम है. इसल‍िए ईरान ने अमेरिका के साथ होने वाली शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है.

(इनपुट- IANS)
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…

Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
सीजफायर खत्म होने से पहले बढ़ा तनाव! ईरान ने अमेरिका पर लगाए ‘समुद्री डकैती’ और ‘स्टेट टेरर’ के आरोप
Breaking News Today 21 April: पाकिस्तान की अपील- अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिन के बढ़ाया जाए सीजफायर
उत्तर भारत को झुलसाएगी गर्मी, 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें 22 अप्रैल को आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
महिलाओं को लेकर बयान से सियासी भूचाल! Pappu Yadav के विवादित शब्दों पर घमासान, हर दल ने घेरा
पसीना नहीं सूखा तो हो सकती है मौत, समझिए सूखी-नम गर्मी कैसे है हीटवेव से ज्यादा खतरनाक
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News