click this icon for latest updates
Breaking News Today 25 April LIVE Updates: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक सीनियर डेलिगेशन के साथ इस्लामाबाद पहुंचे हैं. यह ईरान और अमेरिका के बीच रुकी हुई बातचीत को फिर से शुरू करने की नई कूटनीतिक कोशिशों का संकेत है. अराघची के इस दौरे के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से मिलने की संभावना है.
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान में विशेष दूत भेजेंगे ताकि ईरान के साथ बातचीत की जा सके. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया है कि कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं. लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ने स्पेशल एनवॉय वॉफ और जारेड कुश्नर को फिर से इस्लामाबाद भेजने का फैसला किया है.
हालांकि, अभी तक ईरान और अमेरिका के डेलिगेशन के बीच किसी सीधी बैठक के बारे में जानकारी नहीं दी गई है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने X पर एक पोस्ट में कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेगा.
अमेरिका से पाकिस्तान आ रहे प्रतिनिधिमंडल में इस बार उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल नहीं हैं. उपराष्ट्रपति को “स्टैंडबाय” पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर उन्हें भी पाकिस्तान भेजा जा सकता है.
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ओमान और रूस की यात्रा भी करेंगे. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, अराघची की इस यात्रा का मकसद क्षेत्र में चल रही ताजा घटनाओं और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर दोनों देशों के बीच बातचीत करना है.
न्यूजीलैंड के ट्रेड और इन्वेस्टमेंट मंत्री टॉड मैक्ले इस समय भारत दौरे पर हैं. दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर 27 अप्रैल को साइन होना है. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने इसे लेकर कहा है कि इस समझौते से दोनों देशों को व्यापार बढ़ाने और बाजार तक बेहतर पहुंच मिलने में फायदा होगा. भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें टॉड मैक्ले का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. इससे भारत और न्यूजीलैंड के आर्थिक रिश्तों में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है.
(इनपुट- IANS)
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
Breaking News Today LIVE: ईरान और अमेरिका के बीच रुकी हुई बातचीत फिर हो सकती है. ईरान के विदेश मंत्री अराघची पाकिस्तान पहुंचे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान में विशेष दूत भेजेंगे. स्पेशल एनवॉय वॉफ और जारेड कुश्नर इस्लामाबाद आ सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 25 April LIVE: बातचीत के लिए ईरान के विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंचे, ट्रंप भेजेंगे विशेष दूत
ईरान के साथ जंग से पहले इजरायली PM को हुआ था कैंसर, ट्यूमर खत्म करने के लिए लेनी पड़ी रेडिएशन थेरेपी
ईरान जंग के बीच NYT में आखिर ऐसा क्या छपा, जिसे पाकिस्तान से छिपाना चाहते हैं आर्मी चीफ मुनीर?
ईरानी करेंसी के पीछे पागल हुआ पाकिस्तान, ‘रियाल’ जमा करने की मची होड़, आखिर क्या है वजह?
Breaking News Today 24 April : राघव चड्ढा समेत AAP के 3 राज्यसभा सांसद BJP में हुए शामिल, नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यस्ता
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.