Breaking News Today 29 May: कर्नाटक का CM पद छोड़ने वाले सिद्धारमैया दिल्ली पहुंचे, सुप्रीम कोर्ट में NEET पर – India.Com

Breaking News Today 29 May 2026 Aaj Ki Taza Khabar: कर्नाटक में सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग होने की उम्मीद है, जहां डीके शिवकुमार को नए सीएम के रूप में चुना जाना तय दिख रहा है. वहीं NEET परीक्षा लीक होने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. उधर पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर शांति वार्ता के लिए तैयार दिख रहे हैं. दोनों ने आने वाले 60 दिनों तक सीजफायर की स्थिति को बरकरार रखने में सहमति दिखाई है.

Breaking News Today 29 May 2026: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष कोलकाता में आज सुबह बाइक दौड़ाते आए नजर…
#WATCH | West Bengal Minister Dilip Ghosh seen riding a bike, in Kolkata this morning. pic.twitter.com/OKBr643M33
— ANI (@ANI) May 29, 2026

Breaking News Today 29 May 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए उनके घर पर पहुंचे. यहां कर्नाटक का सीएम पद छोड़ने वाले सिद्धारमैया के राजनीतिक भविष्य पर फैसला होना है.
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi arrives at the residence of Congress Parliamentary Party chairperson Sonia Gandhi. pic.twitter.com/cPTt9zFFU9
— ANI (@ANI) May 29, 2026

Breaking News Today 29 May 2026: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले की जांच कर रही SIT ने महाराष्ट्र के नासिक कोर्ट में दूसरी चार्जशीट की दायर.
Breaking News Today 29 May 2026: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार किया.
Breaking News Today 29 May 2026: गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिद्धारमैया आज सुबह नई दिल्ली पहुंच गए हैं.
#WATCH | Puri, Odisha | Sand artist Sudarshan Patnaik says, "This structure has been dedicated to felicitate Vaibhav for the way he is creating history in the world of cricket through his bat…" (27.05) https://t.co/qd30gqjVvO pic.twitter.com/gmqKqwOiBi
— ANI (@ANI) May 28, 2026

Breaking News Today 29 May 2026: दुनिया के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी तट पर भारत के 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का चित्र बनाया है. सुदर्शन ने IPL के एलिमिनेटर मैच में वैभव के ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद उन्हें बधाई देने के मकसद से यह आकृति बनाई है. सूर्यवंशी की टीम शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी.
#WATCH | Puri, Odisha | Sand artist Sudarshan Patnaik builds a sand sculpture to congratulate Indian cricketer Vaibhav Sooryavanshi for his historic innings during IPL SRH vs RR Eliminator.
Sooryavanshi broke Chris Gayle's record of the most sixes hit by any batter in a T20… pic.twitter.com/234TRisqUA
— ANI (@ANI) May 28, 2026

Breaking News Today 29 May 2026: केंद्र सरकार द्वारा कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) का X अकाउंट बंद किए जाने के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट आज सुनवाई करेगा. CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार के इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News