Breaking News Today 9 July: अवैध घुसपैठ रोकने की तैयारी तेज, अमित शाह करेंगे हाईलेवल बैठक – India.Com

Breaking News Today 9 July: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को साफ चेतावनी दी है कि अगर तेहरान की ओर से हमले जारी रहे तो अमेरिका और बड़े सैन्य कदम उठा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर ईरान पर फिर से नौसैनिक नाकाबंदी लगाने का फैसला लिया जा सकता है. ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत पर भरोसा कम होने की बात कही, लेकिन साथ ही अपने दूतों को बातचीत जारी रखने की अनुमति भी दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न पहुंच गए हैं, जहां भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी-मोदी’, ‘मां तुझे सलाम’ और ‘वंदे मातरम’ की गूंज सुनाई दी. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनका प्रधानमंत्री मोदी ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया.

खेल जगत से भी बड़ी खबर सामने आई है. बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज परवेज हुसैन को टीम में शामिल किया गया है.

इसके अलावा आप देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहे India.com के साथ
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News