Breaking News Today LIVE: कांग्रेस नेता की हत्‍या करने का आरोपी गिरफ्तार, पुरानी दुश्‍मनी में किया था कांड – News18 Hindi

आज की बड़ी खबर लाइव: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में हुई कांग्रेस के एक लोकल नेता की हत्या के मामले को दिल्ली पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि आपसी दुश्मनी के चलते हत्‍या की घटना को अंजाम दिया गया. बता दें कि करीब 55 साल के लखपाल की हत्या कर दी गई थी.
आज की बड़ी खबर लाइव: उत्तर प्रदेश के बरेली में आई लव मोहम्मद अभियान को लेकर उठे विवाद और हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मस्जिदें नमाज के लिए होती हैं, सड़क पर हिंसा के लिए नहीं. मसूद ने कहा, ‘मस्जिदें नमाज के लिए होती हैं, सड़क पर हिंसा के लिए नहीं. हर मुसलमान को मोहम्मद से प्यार है और इसे जाहिर करने के लिए कोई तमाशा खड़ा करने की जरूरत नहीं है.’ कांग्रेस सांसद ने मुसलमानों से मोहम्मद के प्रति प्रेम दिखाने के लिए सड़कों पर तमाशा खड़ा करने के बजाये उनके सिद्धांतों का पालन करने की अपील. मसूद ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या हो रहा है लेकिन यह किसी भी हालत में जायज नहीं है. उन्होंने कहा कि मौलानाओं (मुस्लिम धर्मगुरुओं) को भी आगे आकर इसे रोकना चाहिए. कांग्रेस नेता ने कहा कि मोहम्मद ने हिंसा का नहीं बल्कि मानवता का उपदेश दिया और यह सब बंद होना चाहिए.
आज की बड़ी खबर लाइव: कोलकाता में दुर्गा पूजा के आयोजकों ने शनिवार को आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित उनके साउंड एवं लाइट शो को यह कह कर रोकने का प्रयास कर रहे हैं कि इससे जन सुरक्षा को खतरा है. इस पूजा का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था. संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा के सचिव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सजल घोष ने धमकी दी कि अगर दबाव डालना बंद नहीं किया गया तो पंडाल को बंद कर दिया जाएगा और मूर्ति का समय से पहले विसर्जन कर दिया जाएगा. कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस केवल सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चिंतित है क्योंकि तंग जगह में भारी भीड़ जमा हो रही है.
आज की बड़ी खबर लाइव: गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि नागरिकों से 804 करोड़ रुपये की कथित ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया गया और इस सिलसिले में सूरत से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. संघवी ने कुछ पीड़ितों को 5.51 करोड़ रुपये भी सौंपे, जो सामूहिक रूप से उस गिरोह द्वारा ठगी का शिकार हुए थे. यह गिरोह दुबई, वियतनाम और कंबोडिया से संचालित किया जा रहा था और पूरे भारत में लोगों को निशाना बनाता था. उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने लोगों की गाढ़ी कमाई को लूटने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है. उन्होंने बताया कि यह गिरोह आम नागरिकों को 1.5-2 प्रतिशत कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते और सिम कार्ड हासिल कर लेता था और उनका दुरुपयोग साइबर धोखाधड़ी के लिए करता था इस गिरोह ने देश भर में 1,549 अपराध किए हैं और नागरिकों से लगभग 804 करोड़ रुपये की ठगी की है.
आज की बड़ी खबर लाइव: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारत के प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई की मां को अगले महीने महाराष्ट्र के अमरावती जिले में विजयादशमी और संगठन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया. सूत्रों के अनुसार, सीजेआई की मां डॉ. कमलताई गवई को 5 अक्टूबर को अमरावती के किरण नगर इलाके स्थित श्रीमती नरसम्मा महाविद्यालय मैदान में संघ की अमरावती महानगर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. कमलताई गवई के परिवार के करीबी सूत्रों ने निमंत्रण मिलने की पुष्टि की है. संघ के वरिष्ठ नेता जे. नंद कुमार इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News