Breaking News Today Live: हिमाचल प्रदेश में लगतार हो रही मुसलाधर बारिश के बीच पौंग बांध से पानी छोड़े जाने के बाद अर्नी यूनिवर्सिटी में पानी भर गया जिससे उसके आसपास बना रास्ता दोनों तरफ से टूट गया. पानी का बढ़ता जल स्तर देखते यूनिवर्सिटी के बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें 254 लड़के और 164 लड़कियों को NDRF की टीम ने सुरक्षित निकाला है
Breaking News Today Live: दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत करीब 20 कॉलेजों को बुधवार को बम की धमकी से जुड़ी ईमेल मिली. अधिकारियों को बुधवार को ये ईमेल मिली थी, जिसकी जांच के बाद इसे फर्जी करार दिया गया. आशंका है कि मेल भेजने वाले ने वीपीएन का इस्तेमाल किया हो. पिछले हफ्ते पांच दिनों में चार बार 100 से अधिक स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी भरी ईमेल मिली थी, जिसमें कुछ नहीं निकला था.
Breaking News Today Live:
पीएम मोदी 31 अगस्त–1 सितम्बर को तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
SCO सदस्य: 10 देश, जिनमें भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान शामिल.
भारत का एजेंडा: आतंकवाद व सीमा-पार आतंकवाद की कड़ी निंदा.
“SECURE SCO” दृष्टिकोण पर ज़ोर (Security, Economy, Connectivity आदि).
भारत के योगदान: स्टार्टअप फोरम, युवा वैज्ञानिक सम्मेलन, बौद्ध धरोहर प्रदर्शनी.
कार्यक्रम: 31 अगस्त स्वागत भोज, 1 सितम्बर मुख्य शिखर सम्मेलन + द्विपक्षीय मुलाकातें…
पीएम मोदी आज शाम जापान के लिए रवाना होंगे. ये है पूरा कार्यक्रम
29–30 अगस्त: 15वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन.
पीएम मोदी व पीएम इशिबा की पहली वार्षिक मुलाकात.
सात साल बाद मोदी का जापान का स्टैंडअलोन द्विपक्षीय दौरा.
एजेंडा: व्यापार, निवेश, रक्षा, विज्ञान, तकनीक व संस्कृति.
जापान में उद्योगपतियों और राजनीतिक नेताओं से बातचीत करेंगे मोदी
Breaking News Today Live: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंडी, कुल्लू और मनाली में भारी बारिश के चलते ब्यास नदी के पानी में बेहताशा इजाफा होने से अब कांगड़ा जिले के तीन उपमंडलों को लेकर एडवायजरी जारी की गई है. पौंग डैम में पानी का स्तर 1396 फुट पार कर गया है. आज बीबीएमबी की तरफ से दोपहर 2 बजे 1.10 लाख क्यूसेक पानी ब्यास दरिया में छोड़ा जाएगा. बीबीएमबी की ओर से हिमाचल और पंजाब के सभी गांवों में हाई अलर्ट किया गया है और सिविल प्रशासन को हर आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
Breaking News Today Live: उत्तरी कश्मीर के गुरेज घाटी के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है. सुरक्षा बलों के लिए यह एक बड़ी सफलता है.
Breaking News Today Live: अमेरिकी टैरिफ पर योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा हमला बोला है. न्यूज़ 18 इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका आर्थिक अपराध कर रहा है. उन्होंने देशवासियों से अमेरिकी चीजों का बहिष्कार करने की अपील की.